डॉक्टर डे पर मोदी का फैसला, देश में एम्स की संख्या बढ़ेगी और बजट दोगुना होगा

693 0

नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश के मेडिकल कम्युनिटी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉक्टरों ने पिछले डेढ़ सालों में दिन-रात मेहनत करके एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने ‘देवदूत’ बनकर कोरोना काल में लोगों की जान बचाई है। पीएम मोदी ने कहा कि इस महामारी के दौरान डॉक्टरों ने लाखों जीवन बचाए हैं, डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को पहले की तुलना में बेहतर बनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। उन्होंने कोरोनाकाल में जान गंवाने वालों डॉक्टरों को नमन किया और कहा कि डॉक्टर हर चुनौती का मुकाबला कर रहे हैं।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि देश में एम्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। मेडिकल व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस साल हेल्थ सेक्टर का बजट दोगुना किया गया. मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग भी अब योग पर जोर दे रहे हैं।

नेशनल डॉक्टर्स डे पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश कोरोना से भी जीतेगा और विकास के नए आयाम को भी छुएगा। कोरोना से लड़ाई में योग ने काफी मदद की है। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने हाल के दिनों में सरकार की तरफ से किए गए कार्यों को भी लोगों के सामने रखा।

डॉक्टर्स कम्यूनिटी ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है और इस समय भी डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री अक्सर अपने संबोधनों में इसके लिए डॉक्टर्स और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य लोगों की सराहना करते रहे हैं।

Related Post

मेलानिया ट्रंप

भारत के लोग बहुत स्वागत करने वाले और दयालु हैं : मेलानिया ट्रंप

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप हैप्पीनेस क्लास के एक सत्र में…
हिना खान

जन शिक्षण संस्थान के माध्यम से हिना ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

Posted by - March 2, 2020 0
बागेश्वर। 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिना खान ने कई आम महिलाओं की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव किया। इन आम…
Mamata banerjee

ममता बनर्जी का BJP पर वार, बोलीं- भाजपा दुनिया में ‘सबसे बड़ी लुटेरी’

Posted by - March 20, 2021 0
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में चुनावी वार-पलटवार अब और भी तेज होता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
CM Bhajan Lal

प्रधानमंत्री के विजन और संकल्प पत्र के वादों को साकार करेगा बजट : मुख्यमंत्री

Posted by - February 19, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और राज्य की जनता से…