UKSSSC

मरीजों को महंगी दवा खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

1018 0

शाहजहांपुर जिले में अपने रिश्तेदार के मेडिकल स्टोर से ऊंचे दाम पर दवा खरीदने को बाध्य करने के आरोपी एक चिकित्सक (Doctor arrested) को पुलिस ने सीतापुर जिले से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सक अनिल राज पर 11 मई को थाना कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे, तब से वह फरार थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए यहां एक संगठन ने धरना- प्रदर्शन भी किया था जबकि पुलिस ने भी कई टीमें इनकी गिरफ्तारी के लिए बनाई थीं। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने मंगलवार को बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सक अनिल राज पर आरोप था कि वह मरीजों को दवा एक खास मेडिकल स्टोर से लेने के लिए बाध्य करते थे।  उन्होंने बताया कि मामले में डॉ राज पर थाना कोतवाली में दो रिपोर्ट दर्ज की गई थीं जिसमें पुलिस ने सूचना पर डॉक्टर राज को सीतापुर रोडवेज बस स्टॉप से मंगलवार तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त वह बस से लखीमपुर खीरी जाने की फिराक में थे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टर राज 12 मई से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। इसके बाद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर यूपी सिन्हा ने उनके आवास पर नोटिस भी चस्पा कर दिया था तथा 29 मई को मेडिकल कालेज प्रशासन ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भी भेजा है।

उल्लेखनीय है कि 11 मई को डॉक्टर अनिल राज ने एक मरीज को ऊंची कीमत पर दवा खरीदने के लिए मजबूर किया था जिसके बाद उनके तथा उनके बेटे एवं मेडिकल स्टोर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

Related Post

CM Yogi

राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी

Posted by - July 1, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि महाराणा प्रताप (एमपी) शिक्षा परिषद की संस्थाएं अपने संस्थापकों की…
CM Yogi

‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ाकर निवेशकों को नई सुविधाएं देगी योगी सरकार

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में ‘ईज…
Banks

प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में हुए सुधार से पैसे डूबने का डर हुआ खत्म

Posted by - January 7, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते साढ़े 5 वर्ष में प्रदेश की जो…
CM Yogi

सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू

Posted by - February 23, 2026 0
सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी सफलता मिली…
Randeep Singh Surjewala

हर खाने पीने की चीज़ गरीब की थाली से दूर होती जा रही है : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Posted by - January 31, 2022 0
लखनऊ। आमजन से जुड़े देशव्यापी महंगाई के मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन…