बच्चों के रोने से न हों परेशान

बच्चों के रोने से न हों परेशान, यह बेहतर विकास में सहायक : रिसर्च

1034 0

नई दिल्ली। दुधमुंहे बच्चे कई बार रो-रोकर पूरा घर ही सिर पर उठा लेते हैं। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां सहित परिवार के हर सदस्य का दिल भारी हो जाता है।

शिशुओं के कुछ देर रोने से उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता होती है बेहतर

ऐसे में हर कोई बच्चों को चुप कराने और उसे बहलाने, फुसलाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन कई बार इसके बावजूद भी जब बच्चा चुप नहीं होता है तो कई बार मन में खीझ भी पैदा होती है, लेकिन अब आपको इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक नए शोध में कहा गया है कि शिशुओं को कुछ देर रोने देना चाहिए, क्योंकि इससे आगे चलकर उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता बेहतर होती है।

सुप्रीम कोर्ट से नौसेना में महिलाओं को मिली स्थायी कमीशन की मंजूरी

तीन महीने से 18 महीने की उम्र वाले बच्चे को कुछ देर तक रोने देना चाहिए

तीन महीने से 18 महीने की उम्र वाले बच्चे को कुछ देर तक रोने देना चाहिए। उनके रोने पर अगर आप तुरंत उसके पास पहुंच जाते हैं, तो यह उसके विकास पर असर डाल सकता है। यह दावा ब्रिटेन की वारविक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की ताजा शोध में किया गया है।

इसके मुताबिक जन्म से लेकर डेढ़ साल की उम्र तक के बच्चों को अगर रोते हुए छोड़ दिया जाए, तो उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता मजबूत होती है। इसके साथ ही वे धीरे-धीरे आत्म-अनुशासन भी सीख जाते हैं। हालांकि जब बच्चे रो रहे हों, तो उन पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कोरोना के खौफ से इस सिंगर ने वॉशिंग मशीन में किया Lock, देखें वीडियो

बच्चों के रोने के तरीकों, व्यवहार और इस दौरान माता-पिता की प्रतिक्रिया के अध्ययन के लिए सात हजार से ज्यादा बच्चों और उनकी माताओं का अध्ययन किया। कुछ अंतराल के बाद लगातार मूल्यांकन किया गया कि जब बच्चे रोते हैं, तो क्या माता-पिता तुरंत हस्तक्षेप करते हैं या बच्चे को कुछ देर या अक्सर रोने देते हैं।

Related Post

इलेक्टोरल बॉन्ड

संसद के शीतकालीन सत्र में इलेक्टोरल बॉन्ड पर घमासान जारी, ई-सिगरेट पर प्रतिबंध का बिल पेश

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को पांचवा दिन है। संसद परिसर में कांग्रेस इलेक्टोरल बॉन्ड में पारदर्शिता…

‘डार्क सर्किल’ से आप भी हैं परेशान, इस नुस्खे से करेंगे समस्या का समाधान

Posted by - July 29, 2019 0
 लखनऊ डेस्क। डार्क सर्किल आपकी खूबसूरती का निखार छीन लेते हैं। आंखों के नीचे होने वाले काले धब्बे की वजह…
सतीश गुजराल का निधन

मशहूर चित्रकार, लेखक सतीश गुजराल का निधन, पीएम मोदी ने जताई संवेदना

Posted by - March 27, 2020 0
नई दिल्ली । पद्म विभूषण से सम्मानित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार, मूर्तिकार, लेखक और वास्तुकार सतीश…
PM Modi-mamta

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर ममता दीदी को बधाई : मोदी

Posted by - May 5, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को…