CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सिंह ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी

120 0

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी है। प्रदेश सरकार के मुताबिक 7 लाख 1 हजार 965 लाभार्थी बहनों के खातों में 148 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि 30 नवम्बर तक एप के जरिए 9 लाख 592 महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने यह भी बताया कि 5 लाख बहनों ने अपना आधार केवाईसी करवाया है जबकि 1 लाख से अधिक बहनों का केवाईसी फिलहाल पेडिंग है। उन्होंने कहा कि 23 साल या इससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है, जिनकी पारिवारिक आय सालाना एक लाख तक है।

एक ही परिवार की कई महिलाएं ले सकती हैं लाभ

आपको बता दें कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में एक ही परिवार की कई महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना पूरी तरह से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है, इसमें भाग लेने की विधि एकदम पारदर्शी है। कोई भी जरूरतमंद हरियाणा वासी महिला इसमें भाग ले सकती हैं।

500 रूपये में गैस सिलेंडर भी दिया गया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि रोजाना काफी संख्या में बहनें इस योजना से जुड़कर इसका लाभ ले रही हैं। उन्होंने बताया कि 15 लाख से ज्यादा बहनों को हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत 500 रूपये का गैस सिलेंडर भी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सैनी ने इस दौरान एक दिलचस्प आंकड़ा जारी किया। उन्होंने कहा कि करीब 25000 हजार पुरुषों ने भी इसके लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके आवेदन जिसको रद्द किया गया है, यहां तक कि दूसरे राज्यों से भी लोगों ने आवेदन किए थे। वे सभी खारिज कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) ने इस दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा की सत्ता में आने पर लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि वहां की मौजूदा सरकार केवल एक विशेष वर्ग को प्रोत्साहन देती है जबकिं प्रधानमंत्री मोदी सभी के लिए योजना लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री के होते हुए महिलाओं पर अत्याचार होता है। SIR का विरोध किसी साजिश के तहत हो रहा है।

Related Post

नया उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019

मुंबई शहर 21 शहरों की पानी की रैकिंग में नम्बर 1, दिल्ली का सबसे खराब : पासवान

Posted by - November 16, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को देश के 21 राज्यों…
CM Bhajanlal

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को किया आमंत्रित

Posted by - August 22, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि जयपुर में शुरू हो रहे उत्तर भारत के पहले विप्रो…

शरजील उस्मानी का भड़काऊ भाषण, भाजपा ने की सख़्त कार्यवाही की माँग

Posted by - February 4, 2021 0
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ…