शबाना आजमी

शबाना आजमी एक्सीडेंट के 14 दिन बाद डिस्चार्ज, फैंस का कहा शुक्रिया

858 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने एक्सीडेंट के बाद स्वस्थ होने के बाद अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि वह उन सभी का शुक्रिया करना चाहती हैं जिन्होंने उनके लिए प्रार्थना की है। बता दें कि बीते 18 जनवरी को शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे हाईवे पर एक बड़े हादसे का शिकार हुई थीं, उनकी कार एक ट्रक में जा घुसी। जिसकी वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गईं थीं।

https://twitter.com/AzmiShabana/status/1223522627827818498

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया

एक्सीडेंट में शबाना आजमी को बहुत गंभीर चोटें आईं और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। जहां कई मशहूर हस्तियां उनसे मिलने पहुंची। घटना के लगभग 14 दिनों के बाद शबाना आजमी घर वापस आ गई हैं।

शबाना आजमी ने ट्वीट कर अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की है। हालांकि तस्वीर में उनके चोट के निशान अभी भी आंख के नीचे देखे जा सकते हैं। उन्होंने ट्वीट कर, प्रार्थना करने वाले अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही लिखा कि डॉक्टरों ने भी उनकी तेजी से ठीक होने में मदद की है।

शबाना आजमी ने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी धन्यवाद आपने जल्दी ठीक होने के लिए मेरे लिए प्रार्थना की है। अब मैं घर वापस आ गई हूं। धन्यवाद #टीना अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल की डॉक्टर्स की टीम और नर्सिंग स्टाफ की टीम, मैं आपकी आभारी हूं।

Related Post

मेरी फैंस और फैमिली को बहुत सारा प्यार- निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 20, 2019 0
सुपरहिट फिल्म “टोटल धमाल” में अपने किरदार से सबका दिल जीतने के बाद, निहारिका रायज़ादा ने रोहित शेट्टी की फिल्म “सूर्यवंशी” के पहले एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मेन लीड में है। और अब निहारिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ती जा रही है।   स्टनिंग एक्ट्रेस निहारिका के इन्स्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फैन फॉलोविंग हो गई हैं।   सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रेटफॉरवर्ड और स्टनिंग फोटो सेशन के लिए जानी जाने वाली, निहारिका रायज़ादा अपने फैंस को एक बड़े परिवार के तरह मानती हैं। सोशल मीडिया पर मैसिव फैन फॉलोइंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है। ऑन-स्क्रीन पर सराहना मिलना महत्वपूर्ण है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, सराहना मिलना अमेजिंग है। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मेरा परिवार हैं, वे मुझे प्यार करते हैं और एक्सेप्ट करते हैं। मेरे फैंस मुझसे और मेरे लिए सबसे बेस्ट चीजों की उम्मीद करते हैं। डिजिटल-सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति की गिनती से मैं बहुत खुश हूं। मेरे फैंस को बहुत सारा प्यार।”   निहारिका रायज़ादा ने कहा,सोशल मीडिया एक  बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने फैंस के साथ बातचीत कर सकते हैं, उन्हें अपने काम के बारे में अपडेट कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि कुछ सोशियल कारण भी ले सकते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके कई फायदे हैं। लोग आपको ट्रोल भी करते हैं, जो मुझे लगता है कि सही है, थोड़ी सी फाइट दिलों और रिश्तों के तानो बानो को स्ट्रांग बनाती है।”   फिल्म टोटल धमाल की सफलता के बाद, एक्ट्रेस निहारिका रायजादा, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एटीएस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही है।   फिल्म के बारे में बात करते हुए, निहारिका ने कहा, “मैंने अभी हाल ही हैदराबाद में फिजिकल स्टंट वाले एक्शन शेड्यूल को पूरा किया है। हमारे पास कुछ और शेड्यूल बचे हुए हैं, और फिर जल्द ही फिल्म को रैप अप कर देंगे। और हमारे पास अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे मेन लीड  हैं, और फिल्म में बहुत कुछ है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है।”…
भोजपुरी एक्‍टर निरहुआ

पीएम के बाद अब भोजपुरी एक्‍टर निरहुआ भी बने चौकीदार, लिया माँ का आशीर्वाद

Posted by - April 25, 2019 0
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सामने आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतारे भोजपुरी के सुपरस्‍टार दिनेश लाल…