दीया मिर्जा

पति से अलग होने पर दीया मिर्जा बोलीं- वह इस दुख से निपटने में सक्षम

941 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही पति से हुए तलाक पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने पति साहिल सहगल के साथ अलगाव की स्थिति से निपटने में काफी मजबूत हैं। उन्होंने इसकी ताकत 34 साल पहले अपने माता-पिता के अलगाव से हासिल की है।

दीया ने तलाक पर कहा कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर मुझे दर्द मिले यह ठीक नहीं

बता दें कि दीया तापसी पन्नू के साथ फिल्म थप्पड़ में काम कर रही हैं। सामाजिक विषयों पर आधारित इस फिल्म में एक मध्यमवर्गीय परिवार महिला की कहनी है, जो घरेलू हिंसा के चलते अपने पति से अलग होने का फैसला करती है।

जानें क्यूं?, केजरीवाल की जीत के बाद कैटरीना का झाड़ू वाला VIDEO हुआ वायरल 

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दीया ने तलाक पर कहा कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर मुझे दर्द मिले यह ठीक नहीं है। मुझे 34 साल पहले अपने माता-पिता के अलग होने से ताकत मिली। मैंने खुद से कहा कि अगर मैं सिर्फ साढ़े चार साल की उम्र में खुद को संभाल सकती, तो आज फिर 37 की उम्र में क्यों नहीं? पुरुष और महिलाएं डर की वजह से फैसला नहीं ले पाते। आपको इतना साहनी होना पड़ेगा कि यह सोच सकें कि सब हो जाएगा।

फिल्म थप्पड़ के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा आर्टिकल 15 से काफी चर्चा में आए

बता दें कि एक्ट्रेस फिल्म थप्पड़ में शिवानी फोंसेका का किरदार कर रही हैं। फिल्म में शिवानी को एक ऐसी महिला के रूप में दिखाया गया है, जो अपने आप को बहुत अच्छे से समझती है। फिल्म थप्पड़ के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा आर्टिकल 15 से काफी चर्चा में आए हैं। फिल्म की कहानी घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला की न्याय की लड़ाई पर आधारित है। थप्पड़ 28 फरवरी को रिलीज होगी।

Related Post

court bans film murder

राम गोपाल कर रहे खुद की बायोपिक बनाने की तैयारी, कोर्ट ने फिल्म मर्डर पर लगाई रोक

Posted by - August 26, 2020 0
निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal) ने अपनी खुद की बायोपिक बनाने का फैसला किया है। वह इस बायोपिक को…
महंत आशीष गिरी ने की आत्महत्या

महंत आशीष गिरी ने निरंजनी अखाड़े में की आत्महत्या, आश्रम में मचा हड़कंप

Posted by - November 17, 2019 0
प्रयागराज । प्रयागराज के दारागंज स्थित निरंजनी अखाड़े के आश्रम में रविवार को महंत आशीष गिरी ने आत्महत्या कर ली…
Chhavi Mittal

बैकलेस ड्रेस में छवि मित्तल ने Breast कैंसर सर्जरी का दिखाया निशान

Posted by - June 14, 2022 0
मुंबई: प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री और YouTube सामग्री निर्माता छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने अप्रैल के महीने में स्तन कैंसर (Breast…

बर्थडे स्पेशन: फिल्में ना करने के बावजूद कम नहीं हुआ शेट्टी का रुतबा

Posted by - August 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज यानी 11 अगस्त को सुनील शेट्टी अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुनील शेट्टी पिछले काफी…