कैटरीना का झाड़ू वाला VIDEO वायरल

जानें क्यूं?, केजरीवाल की जीत के बाद कैटरीना का झाड़ू वाला VIDEO हुआ वायरल

938 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली में फिर से शानदार जीत दर्ज कर रही है। यह तीसरी बार है जब आप दिल्ली में सरकार बना रही है। हालांकि अंतिम परिणामों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन रुझानों में स्पष्ट नजर आ रहा है कि आप एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों को हराने में कामयाब रही है।

सोशल मीडिया यूजर कैटरीना कैफ का वीडियो शेयर कर आम आदमी पार्टी को बधाई दी

आम आदमी पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ता और समर्थक जीत का जश्न मना रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर कैटरीना कैफ का वीडियो शेयर कर आम आदमी पार्टी को बधाई दे रहे हैं। कैटरीना कैफ वीडियो में झाड़ू (AAP का चुनाव चिन्ह) के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कैटरीना सफेद रंग की कुर्ती और सलवार पहने झाड़ू लगाकर फर्श को साफ करती नजर आ रही हैं। अमजद नामक एक यूजर ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा कि कैटरीना कैफ ने दी बधाई आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में… झाड़ू लगाकर मनाई खुशी।

https://twitter.com/AmjadIsmile/status/1227109889626951685

अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए कैटरीना को स्वच्छ भारत अभियान का एंबेस्डर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चुनावों से संबंधित नहीं है। दरअसल, ये वीडियो फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के सेट का है, जिसे अक्षय कुमार द्वारा शेयर किया गया था। अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए कैटरीना को स्वच्छ भारत अभियान का एंबेस्डर कहा था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि स्वच्छ भारत ब्रांड की सबसे नई एंबेसडर सूर्यवंशी के सेट पर।

दिल्ली विधानसभा में मिले जनादेश का करते हैं सम्मान : जेपी नड्डा

अक्षय और कैटरीना एक बार फिर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों आखिरी बार 2010 में रिलीज फिल्म तीस मार खान में स्क्रीन शेयर की थी। 27 मार्च, 2020 को ‘सूर्यवंशी’ थिएटर्स में रिलीज होगी।

Related Post

कोविड-19 से लड़ने वाला टीका

हैदराबाद यूनिवर्सिटी की डॉ. सीमा मिश्रा ने तैयार किया कोविड-19 से लड़ने वाला टीका

Posted by - March 28, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी जहां पूरी दुनिया में कोहराम मचाए हुए है। तो चिकित्सा व विज्ञान क्षेत्र से जुड़े…
CS Upadhyay

उत्तराखंड@25 चिंतन-शिविर पर बोले दीनदयाल उपाध्याय के प्रप्रौत्र

Posted by - November 24, 2022 0
प्रिय पुष्कर धामी !! सादर-वन्देमातरम्। यह पाती एक प्रिय छोटे-भाई एवं एक मुख्यमंत्री दोनों के लिए है।  मैंने (CS Upadhyay)…

ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड, नीतू ने फोटोज के साथ शेयर किया प्यारा मेसेज

Posted by - May 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। पिछले साल सितंबर से ही यूएस के अस्पताल में कैंसर का इलाज ले रहे ऋषि से कई सितारे…