MS Dhoni-Suresh Raina retirement

एमएस धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी ले लिया है इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास

1275 0

नई दिल्‍ली।एमएस धोनी के  बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है। हालांकि वह आईपीएल के इस सीजन में खेलते नजर आएंगे। रैना ने अपने संन्‍यास की घोषणा इन्स्टाग्राम पर की है। रैना ने लिखा है कि माही आपके साथ खेलने के अलावा कुछ भी नहीं था।

अभिनेत्री नताशा सुरी के बाद बहन रूपाली सूरी भी पाई गयी कोरोना संक्रमित

पूरे दिल से गर्व के साथ मैं इस यात्रा में आपसे जुड़ना चाहता हूं। रैना ने लिखा कि शुक्रिया भारत। रैना का अब पूरा फोकस सिर्फ आईपीएल में अपनी टीम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स पर है और इसी तैयारियों में वह जुट गए हैं।

भारत के सर्वश्रेष्‍ठ फील्‍डर्स में से एक माने जाने वाले रैना ने 30 जुलाई 2005 श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने भारत की तरफ से 18 टेस्‍ट, 226 वनडे, और 78 टी20 मैच खेले। उनके नाम 768 टेस्‍ट रन है, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक है।

वहीं 226 वनडे मैचों में रैना ने 5 हजार 616 रन जड़े, वनडे क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 36 अर्धशतक है। 78 टी20 मैचों में रैना के नाम 1605 रन है, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है। उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उनके नाम 13 टेस्‍ट विकेट, 36 वनडे और 13 टी20 विकेट है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा ने रणवीर शौरी से लिया शादी के पांच साल बाद ऑफिशियली तलाक

रैना लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्‍होंने 17 जुलाई 2018 को इंग्‍लैंड के खिलाफ लीड्स वनडे के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था।

हालांकि आईपीएल को वो टीम इंडिया में वापसी का रास्‍ता मान रहे थे, मगर आईपीएल शुरू होने से पहले ही उन्‍होंने सभी फॉर्मेट से संन्‍यास ले लिया। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होगा।

Related Post

Anand Bardhan

हवाई कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर, नए धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ने की तैयारी

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड…
CM Vishnudev

स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: सीएम

Posted by - February 6, 2026 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…

भाजपा नेता सुवेंदु की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिसकर्मी की मौत के 3 साल बाद आज मामला दर्ज

Posted by - July 9, 2021 0
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को एक पुराने मामले में प्राथमिकी दर्ज…