nirmala sitharaman

प्याज पर संसद में संग्राम, वित्तमंत्री बोलीं- मैं इतना लहुसन-प्याज नहीं खाती

968 0

नई दिल्ली। देश में प्याज की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। इसकी कीमतों पर अंकुश लगाने के मोदी सरकार के प्रयास विफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़ कर रहा है। वहीं बीते बुधवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह इतना लहसुन, प्याज नहीं खाती हैं। वह इस तरह के परिवार से आती हैं जहां ज्यादा प्याज-लहुसन का मतलब नहीं है। उनके इस बेतुका बयान पर सदन में काफी ठहाके लगे।

कांग्रेस का संसद में प्रदर्शन ‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार’ 

लोकसभा में प्याज खाने को लेकर कुछ सदस्यों के सवालों के जवाब में निर्मला ने कहा कि मैं इतना लहुसन, प्याज नहीं खाती हूं जी। मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां प्याज से मतलब नहीं रखते।’ महाराष्ट्र के बारामती से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले के सवालों का जवाब देने के लिए वित्त मंत्री खड़ी हुई थीं। उसी दौरान कुछ सदस्यों ने सवाल किया कि क्या आप प्याज खाती हैं। सदस्यों के इस सवाल पर उन्होंने यह जवाब दिया।

आखिर प्याज का उत्पादन क्यों गिरा?

इससे पहले एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने प्याज के किसानों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से प्याज को लेकर एक छोटा सा सवाल करना चाहती हूं। सरकार मिस्र से प्याज मंगवा रही है, प्याज की व्यवस्था कर रही है। मैं सरकार के इस कदम की सराहना करती हूं। मैं महाराष्ट्र से आती हूं जहां बड़े पैमाने पर प्याज की पैदावार होती है लेकिन मैं पूछना चाहती हूं कि आखिर प्याज का उत्पादन क्यों गिरा? छोटे किसान प्याज का उत्पादन करते हैं और उन्हें बचाने की जरुरत है।’

बता दें कि प्याज के आयात से देश के किसान प्रभावित होंगे और सुले इसे लेकर ही सवाल कर रही थीं। एनसीपी सांसद के सवाल के बाद सीतारमण जवाब देने के लिए खड़ी हुईं। उसी समय उनसे प्याज खाने को लेकर सवाल किया गया। वित्त मंत्री ने अपने प्याज खाने पर जवाब देने के बाद प्याज के किसानों के लिए सरकार की नीतियों को लेकर जानकारी दी।

Related Post

आशीष को लेकर अजय मिश्रा का बयान, कहा- सबूतों के साथ कल पेश होगा मेरा बेटा

Posted by - October 8, 2021 0
लखीमपुर। लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा को लेकर मंत्री अजय मिश्रा का बयान सामने आया है। अजय मिश्रा…
CM Dhami

सीएम धामी ने नव निर्मित एकीकृत भवन का किया लोकार्पण

Posted by - February 1, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा…
Shivangi Singh

वाराणसी की बेटी शिवांगी सिंह उड़ाएगीं राफेल जेट,रचा इतिहास

Posted by - September 23, 2020 0
वाराणसी। हरियाणा के अंबाला स्थित राफेल की 17 गोल्‍डन एरो स्‍क्‍वाड्रन को पहली महिला पायलट मिल गई है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट…
AK Sharma

जिनके पास शहरों में पक्का मकान नहीं है, वे पीएम आवास के लिए पात्र होगे: एके शर्मा

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पीएम आवास योजना (शहरी)-2.0 के आवंटन…