Mahendra Singh Dhoni

जानिए महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट के लिए क्यो चुना ‘पल दो पल का शायर’ गाना

1264 0

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। खेल के मैदान से लेकर अपनी निजी जिंदगी में, वह हमेशा ही हर चीज बाकियों से हटकर करते दिखते हैं। धोनी ने रविवार शाम अचानक रिटायरमेंट के साथ सबको हैरान कर दिया।

https://www.instagram.com/tv/CD6ZQn1lGBi/?utm_source=ig_web_copy_link

धोनी का रिटायरमेंट का ऐलान करने का अंदाज भी अलग ही था। हमेशा सोशल मीडिया पर लो प्रोफाइल रखने वाले धोनी ने वहीं रिटायरमेंट का ऐलान भी किया है। धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने करियर के की अहम पल दिखाए। इस वीडियो के बैकग्राउंड में पल दो पल का शायर हूं, गाना बज रहा था। इस गाने का और धोनी का अलग कनेक्शन है।

महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास के ऐलान के लिए इस गाने को क्यों चुना इसकी वजह खुद धोनी कई बार अपने इंटरव्यू में बता चुके हैं। मुकेश कुमार का गाया हुआ यह गाना धोनी के दिल के काफी करीब है। धोनी को किसी इवेंट में, किसी शो में या खास मौके पर जब भी गाने को कहा गया, उन्होंने हमेशा यही गाना चुना।

पीएम ने स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर किया आम लोगों को सस्ता घर मुहैया कराने का यह बड़ा ऐलान

धोनी जब पहली बार बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल फौज में गए थे, तब उन्होंने इसका कारण बताया था। सेना के जवानों से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘मैं आज हूं कल नहीं रहूंगा, मुझसे पहले कई लोग आए और मेरे बाद भी कई लोग आएंगे। मैंने जितना खेला उससे अच्छा खेलने वाले आएंगे और आप लोगों से ज्यादा अच्छा देखने वाले आएंगे। यही मेरी सोच है।’ धोनी ने यह गाना वहां भी गाया था।

महेंद्र सिंह धोनी यूएई में होने वाले आईपीएल से पहले ट्रैनिंग कैंप के लिए शनिवार को ही चेन्नई पहुंचे थे। जहां फैंस यह उम्मीद कर रहे थे धोनी आईपीएल के साथ ही भारतीय टीम में भी वापसी की तैयारी में हैं धोनी के इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया। वैसे यह धोनी का अंदाज है कि वह हमेशा अचानक फैसले लेते हैं और लोगों को इसका अंदाजा भी नहीं होता।

Related Post

प्लास्टिक का बोतल

प्रेगनेंसी के दौरान न पिये प्लास्टिक के बोतल में पानी, हो सकती हैं बड़ी समस्या

Posted by - November 25, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। वैसे तो पानी पीने के लिए अधिकतर लोग प्लास्टिक के बोतल बेहिचक का इस्तेमाल करते हैं। मगर शायद…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का एक बार फिर केंद्र पर हमला कहा-‘न कोरोना पर काबू, न पर्याप्त वैक्सीन’

Posted by - April 11, 2021 0
नई दिल्ली। देश में रोजाना कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में…