Dgharmendra Pradahan in ravidas Temple

संत रविदास मंदिर में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टेका मत्था, छका लंगर

785 0

वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में संत शिरोमणि रविदास जी की 644वीं जयंती के अवसर पर लंका के सीर गोवर्धनपुर स्थित स्वर्ण मंदिर में भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(Dharmendra Pradhan) ने मत्था टेका और संत गुरु रविदास का आशीर्वाद प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी दर्शन किया।

माघ पूर्णिमा: गंगा स्नान करने आए पांच लोग डूबे, दो लापता

यूपी के वाराणसी में भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(Dharmendra Pradhan) ने संत शिरोमणि रविदास जी की 644वीं जयंती के अवसर पर लंका के सीर गोवर्धनपुर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। दर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं के साथ बैठकर लंगर छका।

संत साहब से की मुलाकात

संत निरंजन दास से लगभग 35 मिनट तक केंद्रीय मंत्री ने महाराज ने मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(Dharmendra Pradhan) को डेरा जालंधर के लिए आमंत्रण दिया। स्वर्ण मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के विकास के बारे में भी चर्चा की। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दर्शन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं के साथ बैठकर लंगर छका। इसके बाद वह संत शिरोमणि के तौर पर मत्था टेककर रवाना हो गए।

मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छका लंगर.मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(Dharmendra Pradhan) ने छका लंगर

इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा कि संत रविदास जी की 644वीं जयंती के अवसर पर संत शिरोमणि रविदास का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां पर आया हूं। यह मेरा सौभाग्य है । उन्होंने कहा महाराज निरंजन दास जी का सानिध्य मिला। उन्होंने जो बात कही वह संदेश प्रधानमंत्री तक पहुंचेगा।

धर्मेंद्र प्रधान(Dharmendra Pradhan) ने कहा संत रविदास जी का जीवन भारतीय मूल्य पर आधारित था। आज के समय में भी महराज जी के विचार शांति सौहार्द प्रतिष्ठा के लिए आवश्यक हैं। यहां की पवित्र धरती पर करोड़ों अनुयायियों को करोड़ों भक्तों को इस भारतीय विचार से प्रेरित होने के कारण वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं।

Related Post

31 MoUs signed in Davos

दावोस में टीम योगी की बड़ी उपलब्धि, मिले लगभग 3 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ। स्विट्ज़रलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित 56वें विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की…
Mahakumbh 2025

महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है योगी सरकार

Posted by - October 14, 2024 0
प्रयागराज। वर्ष 2019 में योगी सरकार के प्रयास से संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित दिव्य , भव्य और स्वच्छ कुंभ…
kalyan singh

पंचतत्व में विलीन हुए बाबूजी, जय श्रीराम के नारों के बीच बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि

Posted by - August 23, 2021 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का सोमवार को…