Dharmendra Pradhan In Nandigram

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हमला

918 0
नंदीग्राम । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, उसी तरह राज्य में हिंसा का दौर बढ़ता जा रहा है। अब नंदीग्राम में हो रही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) की रैली पर हमला बोला गया। इस घटनाक्रम में भाजपा का एक कार्यक्रर्ता बुरी तरह घायल हो गया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटना पर दुख जताया और इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओें को जिम्मेदार ठहराया।

नंदीग्राम में रैली कर रहे थे प्रधान

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)  नंदीग्राम में चुनावी रैली कर रहे थे। उस दौरान रैली पर हमला किया गया। प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने आरोप लगाया कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस ने कराया है। इस हमले में नंदीग्राम-1 दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन चंद्र पात्रो का सिर फट गया। धर्मेंद्र प्रधान  (Dharmendra Pradhan) ने कहा कि ममता दीदी को लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। सुवेंदु अधिकारी ने आज पदयात्रा शुरू की तो युवा मोर्चा के नेता पर मेरे सामने हमला किया गया। मैं चुनाव आयोग से बंगाल में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की अपील करता हूं।

टीएमसी ने किया पलटवार

बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)  के आरोपों पर टीएमसी ने पलटवार किया। पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता फिरहाद काहिम ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रही है। भाजपा के पुराने और नए कार्यकर्ताओं यानी सुवेंदु की भाजपा और पुरानी भाजपा में झगड़ा हो रहा है। वे अपने कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं और इसका आरोप टीएमसी पर लगा रहे हैं। वे सांप्रदायिकता की राजनीति कर रहे हैं।

Related Post

cm yogi

राष्ट्रपति के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी संविधान का अपमान: सीएम योगी

Posted by - July 29, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की…
lightning

CRPF प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से दाे जवानाें का बलिदान

Posted by - September 6, 2024 0
दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बारसूर के टेमरू भाटा पारा के पास सीआरपीएफ के नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र…
CM Dhami

मोदी ने 10 वर्ष में कभी नहीं ली छुट्टी, उनका हर पल-हर क्षण भारत मां की सेवा में समर्पित: धामी

Posted by - April 6, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्ष के काल खंड में…
सैम पित्रोदा

सैम पित्रोदा फिर बोले- बालाकोट एयर स्ट्राइक पर दिया मेरा बयान था सच

Posted by - April 20, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के रणनीतिकार और ओवरसीज कांग्रेस चीफ सैम पित्रोदा ने एक बार फिर बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बड़ा बयान…