Mamta Banergee

PM मोदी पर ममता का पलटवार : शेरनी हूं, सिर्फ जनता के सामने झुका सकती हूं सिर

3028 0

कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं नंदीग्राम में भाजपा की रैली में हिंसा देखने को मिली, इसके बाद TMC और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banergee) ने मिदनापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi)  पर पलटवार किया। ममता ने पीएम मोदी (PM Modi) और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं शेरनी हूं। मेरा सिर केवल जनता के सामने झुकता है, किसी पार्टी के सामने नहीं।

बैग में पैसे लेकर वोट खरीदने आते हैं भाजपा नेता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banergee) ने भाजपा पर वोट खरीदने का आरोप लगाया। सीएम ममता (Mamta Banergee) ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा नेता नकदी से भरा बैग लेकर आते हैं और मतदाताओं को पैसा देते हैं, लेकिन जब कोई परेशानी आती है, तब वे कहीं नजर नहीं आते।उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एनपीआर लागू करने की आड़ में मतदाताओं के नाम हटाएगी, लेकिन बंगाल में ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।

Related Post

Baba Mokshpuri

महाकुम्भ: अमेरिकन सोल्जर माइकल बन गए बाबा मोक्षपुरी, आध्यात्मिक सनातन शक्ति ने मोहा मन

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को आकर्षित किया…