Dharmendra_Pradhan

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा-राहुल गांधी की है छोटी मानसिकता

906 0

मथुरा।  केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) एक दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए विद्यालय भूमि पूजन का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(Dharmendra Pradhan) ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की छोटी मानसिकता है। साउथ में जाकर उत्तर भारतीयों को गाली देते हैं। साउथ के लोग और उत्तर भारतीय लोग भी बहुत अच्छे हैं, पूरे देश का विकास सभी जगह के लोगों से होता है।

बंगाल में बीजेपी का ‘सोनार बांग्ला’ अभियान शुरू

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) गुरुवार को वृंदावन पहुंचे। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री साध्वी ऋतंभरा के आश्रम पहुंचे, जहां दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए रिफाइनरी सीएसआर फंड से बनाए जा रहे विद्यालय भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

पेट्रोलियम मंत्री  ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा अमेठी की जनता ने इंदिरा गांधी राजीव गांधी और सोनिया गांधी को जीता कर दिल्ली की संसद में भेजा। आज राहुल गांधी साउथ में जाकर उत्तर भारतीयों को गाली दे रहे हैं। राहुल गांधी की छोटी मानसिकता है। उत्तर भारतीयों का अपमान कर रहे हैं। देश के सभी जगह के लोग देश का विकास करते हैं।

गैस पर बढ़ते दामों को लेकर पेट्रोलियम मंत्री का बयान

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा जिस तरह से देश में कोरोना काल गुजर चुका है। उसके बाद बजट की कमी आई। उसको पूरा करने के लिए पेट्रोल-डीजल और गैस के टैक्सों में बढ़ोतरी हुई। स्वस्थ भारत के तहत फ्री वैक्सीन लोगों को लगने के लिए अन्य संसाधन जुटाने के लिए टैक्स में बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल संसाधन उत्पादन करने वाले देशों के साथ हम लगातार संपर्क में हैं। कुछ दिनों बाद हालात सामान्य हो जाएंगे।

जीएसटी के दायरे में डीजल पेट्रोल

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल किया जाए। इसकी सिफारिश हम लोग कई वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन जीएसटी समिति के ऊपर है। इसमें बीजेपी कांग्रेस सभी विपक्ष के दल सदस्य होते हैं। सभी लोग विचार कर रहे हैं।

 

Related Post

AK Sharma

नगर निकाय केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि शहरी विकास के सक्रिय भागीदार बनें: एके शर्मा

Posted by - November 8, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ: नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित…
आज़म खान

आज़म खान और अब्दुल्ला का रामपुर जेल बैरक नंबर-1 होगा नया पता

Posted by - February 26, 2020 0
रामपुर। रामपुर कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान, उनके बेटे अब्दुल्ला…