Gujarat

गुजरात में बिगड़े हालात, भरी बारिश से कई शहरों में आई बाढ़

602 0

गुजरात: देश के कई हिस्सों में बारिश की वजह से बाढ़ का कहर जारी हैं। पिछले कई दिनों से गुजरात (Gujarat) में हो रही झमाझम बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें तालाब तो घरो में पानी का सैलाब आ गया है। इस बाढ़ में इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी भयभीत हो चुके है। जलमग्न हुई सड़को पर गाड़ियां पानी में तैर रही है। गुजरात में बारिश और बाढ़ की वजह से पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, मध्य गुजरात में पंचमहल, छोटा उदयपुर और खेड़ा में हालात खराब हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर बारिश संबंधी हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई है। 1 जून से बिजली गिरने, डूबने और दीवार गिरने जैसी घटनाओं में 63 लोगों की जानें जा चुकी हैं। गुजरात के मूसलाधार बारिश की वजह से दक्षिण में डांग, नवसारी, तापी और वलसाड आदि कई जिले प्रभावित हुए हैं।

NH पर पलट गया पिकअप वैन, लूट ले गए 4 क्विंटल मछली

अहमदाबाद में रविवार की रात 219 मिमी बारिश हुई, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात है। शहर में स्कूल कॉलेज सोमवार तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। वलसाड में अंबिका नदी के किनारे अचानक आई बाढ़ में कई लोग फंस गए। अलग-अलग इलाकों में लगभग 468 लोगों को बचाया गया है। करीब 9 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। कलक्टर के अनुरोध पर कोस्ट गार्ड ने अपने हेलीकॉप्टर के जरिए 16 लोगों को निकाला। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 18 प्लाटून लोगों की मदद के लिए लगाई गई हैं, जरूरत पड़ने पर और भी मदद की जाएगी।

पीएम मोदी के आगमन से पहले बिहार में Covid की एंट्री

Related Post

cm tirath singh rawat

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली का दौरा हुआ स्थगित

Posted by - March 22, 2021 0
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  हाल ही में उन्होंने अपना कोरोना जांच के लिए सैंपल…
CM Dhami

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सीएम धामी बोले- यह मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र

Posted by - April 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस हमेशा राष्ट्रवाद से ज्यादा तुष्टिकरण और वोट बैंक को…
CM Dhami congratulated Bhagat Singh Koshyari on Padma Bhushan selection.

पद्म भूषण चयन पर सीएम धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह…