माधुरी दीक्षित

ओटीटी के बढ़ते चलन के बावजूद बरकरार रहेगा सिनेमा हॉल का जादू : माधुरी दीक्षित

1075 0

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म के बढ़ते चलन के बावजूद सिनेमा हॉल के जादू के बरकरार रहने की उम्मीद जतायी है।

माधुरी ने कहा कि डिजिटल पर मौजूद कंटेट के पास ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने की ताकत है और ये बहुत अच्छी बात है

कोरोना वायरस के फैलने से न केवल सब घरों में कैद हो गए हैं, बल्कि कई तरह की डिजिटल राहें भी खुली हैं। माधुरी दीक्षित भी मानती हैं कि डिजिटल स्पेस में काफी संभावनाएं हैं और इसकी पहुंच बहुत दूर तक है। माधुरी ने कहा कि डिजिटल पर मौजूद कंटेट के पास ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने की ताकत है और ये बहुत अच्छी बात है।

सिनेमा और थिएटर बिजनेस में लॉकडाउन के बाद दिखेगा बड़ा बदलाव : कंगना रनौत

थियेटर में जाकर फिल्म देखने का अनुभव जहां आप सबके साथ मिलकर फिल्म देखते हैं, वो अलग ही तरह का होता है अहसास 

लॉकडाउन के कारण, कई फिल्मकार अपनी फिल्मों को सीधे डिजिटल रिलीज करना पसंद कर रहे हैं और इसी के साथ अब ये बहस भी तेज हो रही है कि क्या आने वाले समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पूरी तरह से थियेटर की जगह ले लेंगे। इस बारे में पूछे जाने पर माधुरी ने कहा कि थियेटर में जाकर फिल्म देखने का मजा कभी खत्म नहीं होगा। मुझे लगता है कि कुछ चीजें बदलेंगी लेकिन कुछ चीजें वैसी ही रहेंगी जैसे कि थियेटर में जाकर फिल्म देखने का अनुभव जहां आप सबके साथ मिलकर फिल्म देखते हैं। साथ हंसते हैं, चिल्लाते हैं। वो अलग ही तरह का अहसास होता है।

जब आप कोई चीज किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करते हैं, तो आप तुरंत ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच जाते हैं

माधुरी ने कहा कि खासतौर पर बड़े पर्दे के लिए फिल्में हमेशा बनाई जाएंगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म उन फिल्मों के लिए अच्छे हैं, जो अपने आप में जुदा हैं, जो अपने अंदाज और अपनी लय में कहानी बयां करती हैं। जब आप कोई चीज किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करते हैं, तो आप तुरंत ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच जाते हैं। इसलिए आप अपने हिसाब से जैसी फिल्म बनाना चाहें बना सकते हैं। जिस भाषा में चाहें बना सकते हैं और उसे दुनियाभर में फैला सकते हैं।

Related Post

आलिया भट्ट

वुमेन सेमिनार के इवेंट में फूट-फूटकर रोती दिखी आलिया भट्ट, देखें वीडियो

Posted by - December 2, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आलिया भट्ट बॉलीवुड की बहुत ही मानी-जानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया भट्ट अक्सर किसी चर्चा के…

‘कसौटी ज़िंदगी’ में कोमोलिका बनकर आमना शरीफ करेंगी धांसू छोटे पर्दे पर धांसू वापसी

Posted by - September 26, 2019 0
लखनऊ डेस्क। टीवी की दुनिया में कशिश बन कर धमाल मचा चुकी आमना शरीफ अब ‘कसौटी ज़िंदगी के 2’ से…

धनिया की पत्ती में छिपे खूबसूरती निखारने के हजारों गुण, जानें कैसे

Posted by - September 15, 2019 0
लखनऊ डेस्क। महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई तरह के महंगे-महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं,…
Tej Pratap

नहीं मिली दो सीटें तो अपना मोर्चा बनाकर 20 सीटों पर उतारूंगा अपने उम्मीदवार – तेज प्रताप

Posted by - April 1, 2019 0
पटना। पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुलकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत कर…
बाबा वांग की भविष्यवाणी

बाबा वांग की भविष्यवाणी: ट्रंप और पुतिन को भारी पड़ेगा 2020,यूरोप पर हो सकता है रासायनिक हमला

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका में 9/11 हमला और ब्रेक्जिट जैसे मुद्दों पर भविष्यवाणी कर चुके नेत्रहीन बाबा वांग की एक और…