डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुपर स्पेशलिटी एण्ड वैलनेस सेन्टर का किया उद्घाटन

582 0

देश एवं प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है,तब से लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। यहां के चिकित्सकों से अपील है कि चिकित्सा क्षेत्र में ऐसा विकास करें कि प्रयागराज वासियों को कहीं बाहर न जाना पड़े। ये बातें उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार सुबह जार्जटाउन लाउदर रोड स्थित द्वारका सुपर स्पेशलिटी एण्ड वैलनेस सेन्टर के उद्घाटन के अवसर पर कही।

उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि भाजपा को और मौका देंगे तो प्रयागराज का विकास तेजी से विश्व स्तर पर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज शहर के उत्तर एवं दक्षिण दोनों ओर इनर व आउटर भी बनने जा रहा है। इसकी पूरी योजना तैयार हो चुकी है। इनर आउटर के बीच बहुत सी परियोजनाएं चलाई जा सकती हैं।

प्रयागराज में सिक्स लेन पुल, कई फ्लाईओवर बने है और कुछ तैयार हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुछ बाद में बनेंगे। प्रयागराज की नगरी चिकित्सकों की नगरी कहलाएगी। इस अस्पताल का मुझे आज उद्घाटन का मौका मिला है, उसमें एक ही छत की नीचे मेडिकल, आयुर्वेद, योग एक साथ उपचार करने का एक नया विजन देने काम इस अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने शुरू किया है। यह प्रयोग बहुत ही सराहनीय है। इससे प्रयागवासियों का भला होगा।

द्वारका सुपर स्पेशलिटी एण्ड वैलनेस सेन्टर के निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि मेरे मन में विचार आया कि क्यों न एक ही छत के नीचे एलोपैथ, आयुर्वेद और योग की चिकित्सा शुरू की जाए जिससे प्रयागराजवासियों को काफी सुविधा होगी।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वी.के.सिंह ने चिकित्सकों से अपील की कि उप मुख्यमंत्री प्रयागराज शहर के ही हैं। आप विकास के लिए सीधे कहकर प्रयागराज शहर के विकास के लिए कार्यों को ले सकते हैं। यहां के विकास के लिए वे सड़कों का जाल बिछाने की योजना दे चुके हैं। समय आने पर दिखाई देगा और कई कार्य तो सामने दिखाई पड़ रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. ए.के.गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उपमुख्य मंत्री से एम्स जैसे एक अस्पताल की मांग करते हुए कहा कि प्रयागराज चिकित्सीय क्षेत्र में काफी आगे जा सकता है।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, डॉ. शान्ति चौधरी, संघ के नगेन्द्र सिंह, भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता और शहर के कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related Post

UP Transport Corporation

ड्राइविंग ही नहीं युवाओं को ऑटोमोटिव टेक्नीशियन की भी ट्रेनिंग दे रहा परिवहन निगम

Posted by - September 7, 2023 0
लखनऊ। युवाओं को कौशल के माध्यम से रोजगार के योग्य बनाने की अपनी मुहिम के तहत योगी सरकार विभिन्न क्षेत्रों…
pm modi

देवभूमि पहुंचे पीएम मोदी का सीएम पुष्कर ने किया स्वागत

Posted by - December 30, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के देवभूमि उत्तराखण्ड आने पर आर्मी हैलीपेड, हल्द्वानी पर  राज्यपाल ले.ज. (से.नि) गुरमीत सिंह और…
Ak Sharma

अनुपूरक बजट में ऊर्जा विभाग को 2000 करोड़ तथा नगर विकास विभाग को 650 करोड़ परियोजना व्यय हेतु मिला अनुदान

Posted by - July 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश…
Gonda

सीएम की मंशा के अनुरूप पहली बार गोण्डा में चलेगा ऐतिहासिक साफ-सफाई अभियान

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ/गोण्डा। यूपी को स्वच्छता की दृष्टि से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्पित सीएम योगी (CM Yogi) की अपील…
Suresh Khanna

UP Budget: कभी बीमारू प्रदेश कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश को योगी सरकार ने बनाया देश का उत्तम प्रदेश

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई प्रभावी कदम…