दिल्ली रेप केस : पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

793 0

दिल्ली के नांगल में 9 साल की दलित बच्ची के साथ श्मशान घाट के पुजारी द्वारा रेप के बाद हत्या का मामला देशव्यापी हो गया है, कांग्रेस इस मुद्दे पर हमलावर है। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, उनके साथ तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता थे। इसके पहले राहुल ने ट्वीट के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था- दलित की बेटी भी देश की बेटी है।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1422779132249788416?s=20

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा – दिल्ली में कानून व्यवस्था के जिम्मेदार गृह मंत्री यूपी में सर्टिफिकेट बांटने गए थे, लेकिन खुद की जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना को लेकर दुख जताया और बुधवार को पीड़ित परिजनों से मिलने जाने की बात कही।

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचेंगे।  इससे पहले मंगलवार को आप के विधायक राखी बिड़लान, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और अन्य दलों के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और धरने में शामिल हुए।  वहीं इस मामले में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी राधे श्याम समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  इसके खिलाफ एससीएसटी एक्ट के साथ साथ पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा 376, 302, 342, 201, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।  मंगलवार को बच्ची के अवशेषों का पोस्टमार्टम कर दिया गया।

रेप का मामला गर्माया, प्रियंका ने गृह मंत्री को घेरा, केजरीवाल परिजनो से मिले

नई दिल्ली रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर जसपाल सिंह ने भी मंगलवार को बच्ची के माता पिता से बात की। धरने में शामिल लोगों को आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष होगी। 60 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। स्थानीय  लोगों को लोकल थाने की पुलिस पर विश्वास नहीं है इसलिए मामले की जांच जिले की डीआईयू को सौंप दी गई है। इसके जांच अधिकारी गजटेड अधिकारी होंगे।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखण्ड स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 में नकल मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने SIT का गठन किया

Posted by - September 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता…
CM Vishnu Dev Sai

जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव, विधि-विधान से की पूजा अर्चना

Posted by - June 27, 2025 0
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित…