दिल्ली: पुजारी द्वारा नाबालिग दलित बच्ची के साथ रेप मामले में उठी न्याय की मांग

707 0

दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव में श्मशान घाट के भीतर पुजारी एवं उसके दो साथियों द्वारा 9 साल की बच्ची के साथ रेप एवं हत्या का मामला गंभीर होता जा रहा है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अब वहां कांग्रेस के भी कई दलित नेता पहुंच चुके हैं, जिनमें उदित राज भी शामिल हैं। बाल्मिकी समाज की इस बच्ची के न्याय के लिए दलित कांग्रेस अध्यक्ष नितीन राऊत ने भी आवाज उठाई और आरोपी पुजारी को कड़ी सजा देने की बात कही।

तत्काल लाश जलाने की बात पर परिजन बोले- पुजारी ने पोस्टमार्टम का डर दिखाया, कहा- वहां ले जाओगी तो शव का चीरफाड़ करके अंग निकाल लेंगे। पुलिस ने जानकारी लगते ही पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है, देश के विभिन्न हिस्सों में इस मामले को लेकर चर्चा जारी है, सोशल मीडिया पर न्याय की बात कही जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने एक पुजारी को हिरासत में ले लिया गया है। दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक, 1 अगस्त की रात को लगभग 10:30 बजे दिल्ली कैंट पुलिस थाने में एक नाबालिग लड़कीके बलात्कार के बाद मौत और उसके दाह संस्कार के संबंध में एक पीसीआर कॉल आयी थी और पुराने नंगल गांव के लगभग 200 ग्रामीण पुराने नंगल के श्मशान घाट पर इकट्ठा भी हुए थे। “अब भी जिसका खून न खौला,खून नही वो पानी है”।पहले उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना और अब ये भारत की राजधानी दिल्ली में दलित बच्ची का गैंग रेप पूरे भारतवर्ष की सरकारों व जनता को शर्मसार करने की घटना है,दोषियों को कड़ी सज़ा जो केवल फाँसी की है,वो दी जाए।

शाह ने योगी के कामों को बताया शानदार और सफल, लोग बोले- सच जानते तो बयान वापस ले लेते

जानकारी के मुताबिक श्मशान घाट के सामने किराए पर पुराना नंगल में 9 साल की नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती थी। रविवार 1 अगस्त की शाम को बच्ची अपनी मां को बताकर श्मशान घाट के वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी। मीडिया में आ रही जानकारी के मुताबिक शाम को 6 बजे श्मशान घाट के पुजारी पंडित राधेश्याम के साथ मौजूद 2-3 अन्य लोगों ने बच्ची की मां को वहां बुलाया और बच्ची की लाश को यह कहते हुए दिखाया कि वाटर कूलर से पानी पीने के दौरान उसे करंट लग गया था।

 

Related Post

पीएम मोदी ने जेपी-नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण और जन संघ…
PM Modi

10 जून को पीएम मोदी करेंगे करोड़ो की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Posted by - June 9, 2022 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कई परियोजनाओं का उद्घाटन और…
CM Nayab Singh

समस्याओं को लेकर यमुनानगर से किसानों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला

Posted by - July 6, 2024 0
यमुनागर। यमुनानगर से किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने किसान नेता हरपाल सिंह सुढेल की अध्यक्षता में किसान की समस्याओं…
CM Vishnudev

मुख्यमंत्री ने पीएम आवास के हितग्राहियों को दी चाबी

Posted by - December 12, 2024 0
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने कोरबा प्रवास के दौरान सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय विभागो…