दिल्ली-गोवा राजधानी ट्रेन पटरी से उतरी, पत्थर से टकराने के कारण हुआ हादसा

1188 0

दिल्ली-गोवा राजधानी एक्सप्रेस आज सुबह चार बजकर 15 मिनट पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पटरी से उतर गई। मिली जानकारी के मुताबिक, सुरंग का छोटा बोल्डर ट्रेन के आगे वाले पहिए से टकरा गया था, जिसके बाद ये हादसा हुआ।

कोंकन रेलवे के मुख्य पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन-मडगांव जंक्शन राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल (दिल्ली-गोवा राजधानी एक्सप्रेस) आज सुबह 4:15 पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पटरी से उतर गई। हालांकि, किसी को चोट या किसी प्रकार के हानि की कोई खबर नही आयी है। बता दें कि यह हादसा सुरंग के एक छोटे बोल्डर से ट्रेन के आगे का पहिया टकरा जाने से हुआ जिसके वजह से ट्रेन पटरी से उतर गयी।

कोंकण रेलवे के एक प्रवक्ता ने इस घटना से सम्बंधित जानकारी दी कि ट्रेन संख्या 02414 मडगांव जा रही थी। सुबह के लगभग सवा चार बजे मुंबई से करीब 325 किलोमीटर दूर करबुडे सुरंग में ट्रेन का आगे का पहिया एक बड़े पत्थर से टकरा जाने से ट्रेन पटरी से उतर गई।

एक अधिकारी ने बताया कि, ‘‘कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र में उक्षी और भोके स्टेशन के बीच स्थित करबुडे सुरंग में राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन के लोकोमोटिव का अगला पहिया पटरी से उतर गया।’’ हालांकि उस स्थान पर एक आरएमवी और ट्रेन को ठीक कर पटरी पर लाने के तमाम उपकरण के साथ-साथ एक राहत चिकित्सा वैन भी वहां पहुँच गयी है। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि,‘‘कोंकण रेलवे के अधिकारी भी लाइन को साफ करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।’’

बता दें कि करीब सुबह 8:18 पर रेलवे ट्रेक को ठीक कर दिया गया और वो लगभग पौने नौ बजे के आस-पास ट्रेन वहां से रवाना हो गई। रिपोर्ट, महाराष्ट्र-मुंबई के पास रोहा और मैंगलोर (कर्नाटक) के पास थोकुर के बीच 756 किलोमीटर लंबे मार्ग पर रेल संचालन की जिम्मेदारी कोंकण रेलवे संभालती है।

Related Post

CM Dhami

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की जनहित में आठ बड़ी घोषणाएं

Posted by - August 15, 2024 0
देहरादून। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां परेड ग्राउंड पर गुरुवार को आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री…
SHISHIR ADHIKARI

सुवेंदु अधिकारी के पिता भी भाजपा में शामिल, गृह मंत्री बोले- 2 मई के बाद TMC के गुंडे नहीं बचेंगे

Posted by - March 21, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के पिता…
CM Nayab Singh

भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया: मुख्यमंत्री नायब

Posted by - March 8, 2026 0
सिरसा: हरियाणा के सिरसा में रविवार को प्रदेश स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM…