दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : चांदबाग को दंगाइयों ने घेरा, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ पहुंची

1132 0

नई दिल्ली। दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में मंगलवार को तीसरे दिन भी पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। आज सुबह ही कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एहतियात के तौर पर पांच मेट्रो स्टेशन, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार बंद कर दिए हैं।

दिल्ली के विजय पार्क 22 नंबर गली में 3 लोगों के मारे जाने की खबर

दिल्ली के विजय पार्क 22 नंबर गली में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। बाकी लोगों के घिरे होने की खबर है। चांदबाग के हालात बेहद नाजुक है और पूरा इलाका दंगाइयों ने घेरा हुआ है। उधर बाबरपुर और बृजपुरी रोड व मुस्तफाबाद में दंगे जैसा माहौल है।

जीटीबी अस्पताल के एमडी सुनील कुमार ने बताया है कि कल सौ घायल लोगों को लाया गया था, जिसमें 5 मृत घोषित किए गए

दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को हुई हिंसा की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। जीटीबी अस्पताल के एमडी सुनील कुमार ने बताया है कि कल सौ घायल लोगों को लाया गया था, जिसमें 5 मृत घोषित किए गए थे। वहीं आज 35 घायल लोगों को लाया गया जिसमें 4 मृत घोषित किए गए हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों में से 50 फीसदी गोली लगने से घायल हुए हैं। दिल्ली के खजूरी इलाके में पुलिस और उपद्रवियों के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। सोमवार को दिल्ली के गोकुलपुरी में हुई हिंसा में मारे गए हेड कांस्टेबल रतन लाल को पुलिस के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि के साथ ही अंतिम विदाई दी।

 

Related Post

तेज बहादुर

नोटिस जारी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी से मिले तेज बहादुर, थोड़ी देर में होगा फैसला

Posted by - May 1, 2019 0
वाराणसी। सपा से नामांकन फार्म दाखिल करने वाले बर्खास्त फौजी तेज बहादुर यादव को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी…
Hiraben

पीएम मोदी की माँ स्मृतिशेष हीराबेन का आज जन्मदिन, सोशल मीडिया में याद कर रहे युवा

Posted by - June 18, 2024 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  की माँ स्मृतिशेष हीराबेन (Hiraben) का मंगलवार को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रशंसक…
CM Yogi

सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही 23-25 हजार मौतें, सड़क दुर्घटना में मृत्यु राष्ट्रीय क्षति: मुख्यमंत्री

Posted by - January 1, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की…
Kanya Puja

गोण्डा ने रचा इतिहास, देश के सबसे बड़े कन्या पूजन का भव्य आयोजन

Posted by - October 22, 2023 0
गोण्डा। नवरात्र और दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश का जनपद गोण्डा रविवार को ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना।…