Bigg Boss 13

दीपिका की एंट्री से Bigg Boss 13 के घर में टूटेगा ये कड़ा ‘कानून’, देखें वीडियो

891 0

नई दिल्‍ली। Bigg Boss 13 का शनिवार को प्रसारित होने वाला वीकेंड का वार एपिसोड खास होने वाला है। शनिवार को बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो इसके इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है।

शनिवार के एपिसोड में एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण Bigg Boss 13 के घर पर एंट्री करने वाली हैं। वह एसिड विक्टिम लक्ष्‍मी अग्रवाल के साथ शो में पहुंचकर अपनी फिल्‍म ‘छपाक’ का प्रमोशन करती नजर आएंगी। इसके बाद बिग बॉस में पहली बार कुछ नया होगा।

https://www.instagram.com/p/B7LK5uwgPAm/?utm_source=ig_web_copy_link

कलर्स टीवी की ओर से इंस्‍टाग्राम पर जारी प्रोमो के अनुसार दीपिका पादुकोण Bigg Boss 13  के घर में पहुंचेंगी। यहां वह पहले सलमान खान के साथ हंसी मजाक करेंगी। इसके बाद वह घर के अंदर दाखिल होंगी।

घर पर पहुंचकर दीपिका पादुकोण सभी कंटेस्‍टेंट को एक टास्‍क देने वाली हैं। इस टास्‍क में जो भी कंटेस्‍टेंट जीतेगा उन्‍हें वह अपने साथ घर के बाहर ले जाएंगी। इस सभी के साथ वह खुली जीप में सैर सपाटा करेंगी। ऐसा बिग बॉस में अब तक कभी नहीं हुआ है कि ग्रैंड फिनाले के पहले एक साथ कई कंटेस्‍टेंट ने घर के बाहर निकलकर सैप सपाटा किया हो। ऐसे में बिग बॉस 13 के घर का कड़ा कानून आज टूट जाएगा। दीपिका पादुकोण के साथ इस टास्क को जीतने वाले पांच विजयी कंटेस्‍टेंट्स खुली जीप में सैर सपाटा करने वाले हैं, उनमें विशाल आदित्‍य सिंह, मधुरिमा तुली, आरती सिंह, शहनाज गिल और शेफाली जरीवाला रहेंगे।

Related Post

पीएम मोदी

पीएम मोदी सोशल मीडिया को करेंगे गुडबाय, बॉलीवुड सेलेब्स बोले- ‘एक और सर्जिकल स्ट्राइक’

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इस बाता की जानकारी पीएम मोदी ने…
होली से कोरोना का कनेक्शन

गुड्डू रंगीला ने नए भोजपुरी गाने में जोड़ा होली से कोरोनावायरस का कनेक्शन

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दवा खोजने में जुटी है, लेकिन उत्तर भारत के भोजपुरी कलाकार इसमें मनोरंजन…
अक्षय - अनुपम

अक्षय की नागरिकता विवाद मामले में बोले अनुपम, किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं

Posted by - May 5, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से अपनी नागरिकता को लेकर विवादों में बने हुए हैं…