दीपिका पादुकोण

छपाक’ के प्रमोशन के लिए दीपिका ने सर्दी के मौसम में पहने ये स्टाइलिश स्वेटर्स

1154 0

लाइफस्टाइल डेस्क। बॉलीवुड के सभी सितारे अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं साथ ही वह अपनी फिल्म के लिए काफी मेहनत भी करते है। इसी तरह दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन के लिए खूब मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं। हर बार वह अपने नए आउटफिट से सबको हैरान कर देती हैं। जिसके कारण दीपिका की यह स्टाइल काफी कमाल की मानी जाती है।

दिल्ली में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका पादुकोण ने दिल्ली की सर्दी से बचने के लिए हर बार एक से बढ़कर एक स्टाइलिश आउटफिट पहना है। ‘छपाक’ के प्रमोशन के लिए पहुंची दीपिका ने लाल रंग का स्टाइलिश इरडम का स्वेटर पहन रखा था।

जिस पर काले रंग के खूबसूरत बटन लगे हुए थे। जिसके ऊपर लाल रंग का फ्लोरल ट्रेंच कोट पहन रखा था। इसके साथ ही काले रंग के स्टॉकिंग्स के साथ पम्प्स पहन रखे थे। जिसमें उनका लुक सर्दियों के अनुसार बिल्कुल परफेक्ट और स्टाइलिश दिख रहा है।

फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए इन आदतों का करें पालन 

दीपिका पादुकोण अपने लुक और स्टाइल से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो जाती हैं। ‘छपाक’ की डायरेक्टर जोया अख्तर के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए दीपिका ने हल्के गुलाबी रंग के टर्टल नेक स्वेटर के साथ मैचिंग की सिगरेट पैंट पहनी थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

एमिलिया विस्टीड के इस स्टाइलिश आउटफिट के साथ दीपिका ने मेसी पोनीटेल के साथ ही न्यूड लिप्स और मैटेलिक आई मेकअप कर रखा था। इसके अलावा जेनएयू पहुंची दीपिका पादुकोण ने काले रंग के लांग ओवरकोट के साथ सफेद लांग शर्ट और नीले रंग की मॉम जींस पहन रखी थी। जिसको काले बूट के साथ पेयर किया गया था।

दीपिका पादुकोण ने इसके पहले नांरगी रंग के आउटफिट में ‘छपाक’ का प्रमोशन किया था। हांलाकि ऑरेंज रंग के ओवरसाइज शर्ट और शिमरी पैंट के साथ उनका लुक कुछ खास नहीं लग रहा था। जिसके साथ बॉलीवुड की मस्तानी ने मैचिंग की स्ट्राइप सैंडिल पहन रखी थी।

Related Post

लाल घाघरा रिलीज

‘गुड न्यूज’ का पार्टी सांग ‘लाल घाघरा’ रिलीज, करीना संग थिरके अक्षय कुमार

Posted by - December 17, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षक कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म ‘गुड न्यूज’ का नया गाना…
टि्वंकल खन्ना

‘कोविड-19’ पर अक्षय की पहल पर टि्वंकल खन्ना बोलीं- गर्व महसूस करती हूं

Posted by - March 29, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री टिंवकल टि्वंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने के लिए बनाये…
Deepotsav

Deepotsav-2024: प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र

Posted by - October 19, 2024 0
अयोध्या। अयोध्या में योगी सरकार (Yogi Government) की ओर से लगातार सात वर्ष से भव्य दीपोत्सव (Deepotsav) का आयोजन कर…
Schindiya in rajysabha

जब राज्यसभा में बोले सिंधिया -मेरा मुंह मत खुलवाओ, मुंबई में हो रही थी…

Posted by - March 24, 2021 0
नई दिल्ली। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा में एक बार पुन: कांग्रेस को धो डाला। उन्होंने मोदी सरकार की…