राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन पत्र की वैधता पर फैसला आज

896 0

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष के नामांकन पत्र की वैधता पर सोमवार यानी आज डीएम कोर्ट/ नामांकन कक्ष में सुबह 10:30 बजे सुनवाई होगी।राहुल गांधी ने 10 अप्रैल को चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।वहीँ सुनवाई पूरी होने के बाद आरओ इस पर अपना फैसला देंगे।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: 22 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी रायबरेली सोनिया 

आपको बता दें शनिवार को नामांकन पत्र की जांच के दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के अफजाल वारिस, निर्दलीय ध्रुवलाल, सुरेश कुमार शुक्ल व सुरेश चंद्र यादव ने अपने-अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. राम मनोहर मिश्र के समक्ष लिखित आपत्तियां दाखिल कर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी का नामांकन पत्र अवैध घोषित करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें :-सपा कार्यकर्ताओं पर भड़कीं मायावती, बोली बसपा से सीखें अनुशासन 

जानकारी के मुताबिक आपत्ति दाखिल होने के बाद मौके पर मौजूद राहुल गांधी के अधिवक्ता राहुल कौशिक ने आरओ से आरोपों का खंडन करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। अधिवक्ता के अनुरोध पर आरओ ने स्थगन आदेश जारी करते हुए आरोपों के संबंध में अंतिम सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे का समय नियत किया था। सोमवार सुबह राहुल गांधी की ओर से आपत्ति का जवाब दाखिल होने के बाद आरओ अपना निर्णय सुनाएंगे। राहुल गांधी का नामांकन वैध होगा या खारिज।

Related Post

योगी सरकार ने त्योहारी सीजन के लिए जारी किए निर्देश, सांस्कृतिक-धार्मिक भावनाओं का हो सम्मान

Posted by - September 27, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अफसरों संग बैठक में कहा कि प्रदेश में रामलीला आयोजन की समृद्ध परंपरा…
AK Sharma

स्वास्थ्य विभाग, मेला क्षेत्र एवं शहर में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रखे पूर्ण तैयारी: एके शर्मा

Posted by - November 30, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने माघ मेला 2026 को सकुशल रूप से सम्पन्न कराये जाने…
Keshav Maurya

केशव मौर्य ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - January 8, 2026 0
लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने जनपद प्रयागराज के लवायन कलां क्षेत्र में गंगा…