Joe Root

पिच पर फैसला करना खिलाड़ियों का काम नहीं, बल्कि आईसीसी का है : जो रुट

938 0

अहमदाबाद। अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच टेस्ट क्रिकेट के अनुकूल थी या नहीं। इस पर सवाल दागे जाने पर इंग्लैंड के कप्तान जो रुट (Joe Root)  ने बड़ा ही दिलचस्प उत्तर दिया है। तीसरे डे नाइट टेस्ट में भारत से हारने के बाद जो रुट (Joe Root)  ने कहा कि अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पिच पर निर्णय करना है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच टेस्ट क्रिकेट के अनुकूल थी या नहीं। भारत ने इंग्लैंड को तीसरे डे नाइट टेस्ट मुकाबले में मात्र दो दिन के अंदर हराकर इतिहास रच दिया है।

भारत ने 10 विकेट से जीत कर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली

भारत ने यह मुकाबला कल दूसरे दिन 10 विकेट से जीत कर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली। इसके साथ ही भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर दिया। भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में करारी हार के बाद इंग्लैंड की टीम अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठा रही है। कप्तान रूट का मानना है कि पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए अनुकूल थी या नहीं, यह फैसला करना खिलाड़ियों का काम नहीं बल्कि आईसीसी का है।

सूरत में जीत से गदगद केजरीवाल बोले-सदन के अंदर बीजेपी की नानी याद दिला देना

जो रुट (Joe Root) ने कहा कि मुझे लगता है इस पिच पर खेलना बहुत चुनौतीपूर्ण है

जब जो रुट (Joe Root)  से यह पूछा गया कि अहमदाबाद की पिच टेस्ट मैच के लिए उपयुक्त थी या नहीं तब उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा सवाल है और इसका जवाब देना मुश्किल है। मुझे लगता है  इस पिच पर खेलना बहुत चुनौतीपूर्ण है। यह फैसला करना खिलाड़ियों का काम नहीं है कि पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए अनुकूल थी या नहीं, यह फैसला करना आईसीसी का कार्य है। खिलाड़ियों के रूप में हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।

Related Post

BJP सांसद और पूर्व PM ने इकॉनमी को लेकर जताई चिंता, कहा- 5 ट्रिलियन इकॉनमी असंभव

Posted by - July 24, 2021 0
अर्थव्यवस्था के मुद्दे को लेकर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चिंता जताई है। सुब्रमण्यम स्वामी ने…
Anand Bardhan hoisted the flag at the Secretariat

आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया

Posted by - August 15, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सचिवालय में ध्वजारोहण किया।…
cm dhami

सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील: सीएम धामी

Posted by - January 9, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस…
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार बोले- बिहार में नहीं लागू करेंगे एनआरसी

Posted by - December 20, 2019 0
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिकता पंजिका (एनआरसी) लागू नहीं करेंगे। यह बात उन्होंने…