Arvind Kejriwal

सूरत में जीत से गदगद केजरीवाल बोले-सदन के अंदर बीजेपी की नानी याद दिला देना

819 0

सूरत। सूरत महानगरपालिका की कुल 120 सीटों में से बीजेपी 93 और आप ने 27 सीटें जीती हैं। 27 सीटों के साथ आप मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है। यहां पर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। इस जीत से गदगद आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने नवनिर्वाचित कार्पोरेटरों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको सूरत की जनता ने विपक्ष की भूमिका दी है, सदन के अंदर उनकी नानी याद दिला देना लेकिन कोई गलत काम नहीं होने देना। अब भाजपा वाले कुछ गलत काम नहीं कर पाएंगे क्योंकि यहां आम आदमी पार्टी का विपक्ष आ गया है। अरविंद  केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने कहा कि पहली बार बीजेपी को किसा पार्टी ने आंख दिखाई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 25 सालों से गुजरात में दूसरी पार्टियों को कंट्रोल कर रखा है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में यूपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला सम्मान

अरविंद  केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने कहा कि बीजेपी गुजरात में 25 साल से सत्ता पर काबिज है, इसलिए नहीं कि वो महान पार्टी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यहां लोगों को बांट रखा है और दबा रखा है। केजरीवाल दोपहर 3:30 बजे मानगढ़ चौक से आप का रोड शो शुरू करेंगे जो शाम 5:00 बजे तक तक्षिला कॉम्प्लेक्स, वारछा रोड तक चलेगा। यह रोड शो 7 किलोमीटर लंबा होगा। रोड शो के अंत में अरविंद केजरीवाल का भाषण होगा।

बता दें कि सूरत की जनता ने कांग्रेस को दरकिनार कर आप को मुख्य विपक्षी पार्टी बनाने में मदद की है। इसी वजह से अरविंद केजरीवाल खुद लोगों को शुक्रिया कहने आए हैं। गुजरात में अगले साल के अंत तक विधान सभा चुनाव भी होने हैं। आप की नजर उस पर भी है।

Related Post

Economy

निर्यात की नींव पर देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था की ओर एक मजबूत कदम

Posted by - June 24, 2022 0
लखनऊ: चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था…
स्टार्टअप पुरस्कार

उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार, 31 दिसम्बर तक करें आवेदन

Posted by - November 30, 2019 0
नई दिल्‍ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सफलता का पैमाना निवेशकों के लिए केवल वित्तीय लाभ…