Debit-credit card

Debit-Credit कार्ड धारक दें ध्यान, 1 अक्टूबर से बंद होने जा रही है ये सर्विस

1596 0

नई दिल्ली। बैंक कल यानी 1 अक्टूबर 2020 से बैंकिंग नियमों में (Debit-credit card )कुछ बदलाव करने जा रहा है, जिसकी वजह से डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए मिलने वाली कुछ सुविधाएं बंद हो जाएंगी। अपनी सेवाओं में बदलाव करने वाले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई और निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी समेत कई बैंकों ने अपने-अपने ग्राहकों को एसएमएस संदेश भेजकर सूचित करना भी शुरू कर दिया है।

जानें कौन सी सेवा हो जाएगी बंद

आरबीआई की ओर से हाल ही में जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन सर्विस बंद कर दी जाएगी। जिन ग्राहकों को इस सेवा का लाभ उठाना है, उन्हें एक्टिवेट कराना होगा। आरबीआई के दिशा निर्देश आने के बाद देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह 1 अक्टूबर 2020 से डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन सर्विस को बंद कर देगा। सबसे बड़े सरकारी बैंक की ओर से इस बात का ऐलान करने के बाद देश के दूसरे बैंकों ने भी नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया अंगदान ऐलान

इंटरनेशनल सर्विस के लिए जानें क्या करना होगा?

अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं, तो इंटरनेशलन ट्रांजेक्शन सर्विस से जुड़े रहने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजना होगा। इसके लिए आपको INTL के बाद अपने कार्ड की संख्या के आखिरी 4 डिजिट लिखकर 5676791 पर एसएमएस भेजना होगा। आरबीआई के नियमों के तहत ये बदलाव 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। पहले यह बदलाव जनवरी 2020 से लागू होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे मार्च तक के लिए टाल दिया गया, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया गया था।

किस सर्विस का करें चयन?

बैंक के ग्राहकों के सामने अब एक बड़ा सवाल खड़ा है। ग्राहकों को कब और कौन सी सुविधा चाहिए, इसका चयन उन्हें खुद ही करना होगा। आरबीआई के नियमों को तहत ग्राहकों को इंटरनेशनल, ऑनलाइन और कॉन्टैक्टलेस कार्ड से ट्रांजेक्शन के लिए अलग-अलग प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। नए नियमों के मुताबिक, डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी करते समय बैंक ग्राहकों को डोमेस्टिक ट्रांजेक्शन की अनुमति देंगे। अगर किसी ग्राहक को इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन की सर्विस लेनी होगी, तो उन्हें यह सर्विस अलग से लेनी होगी। ऐसे में बिना जरूरत के वे पीओएस टर्मिनल पर शॉपिंग के लिए विदेशी ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे।

Related Post

Anand Bardhan

हाउस ऑफ हिमालयाज के प्रत्येक उत्पाद के लिए गुणवत्ता का मानक निर्धारित: मुख्य सचिव

Posted by - May 13, 2025 0
देहारादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज के निदेशक मंडल…
CM Nayab Singh

दो दिन में जारी होगा टीजीटी अध्यापकों का वेटिंग लिस्ट के साथ डिटेल रिजल्ट : नायब सैनी

Posted by - July 30, 2024 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने शिक्षकों से अपील की है कि वह देश के नवनिर्माण में…
एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…
CM Dhami

UCC पारित होने पर सीएम धामी को भेंट किया अभिनंदन पत्र

Posted by - March 7, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से…

एमपी : बच्चे को बचाने के लिए इकट्ठा हुए 30 लोग कुएं में गिरे, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Posted by - July 16, 2021 0
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने…