CDS Bipin Rawat Funeral Ceremony

CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी को बेटियों ने एकसाथ दी मुखाग्नि

531 0

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ( CDS Bipin Rawat Funeral Ceremony) पत्नी मधुलिका समेत हमसे विदा हो गए। दोनों विवाह की वेदी से चिता तक साथ रहे। 36 साल पहले दोनों ने अग्नि के सात फेरे लेकर साथ निभाने का वचन दिया था, जिसे मुखाग्नि तक निभाया।

दिल्ली के आर्मी कैंट में गुरुवार को जनरल रावत और उनकी पत्नी की पार्थिव देह को एक ही चिता पर अंतिम विदाई दी गई। दोनों बेटियों कीर्तिका और तारिणी ने एकसाथ उन्हें मुखाग्नि ( CDS Bipin Rawat Funeral Ceremony) दी।

जनरल रावत की अंतिम यात्रा भावुक कर देने वाली रही। सेना के किसी सर्वोच्च अफसर की अंतिम यात्रा के लिए शायद ही दिल्ली में कभी ऐसी भीड़ उमड़ी हो। पूरे रास्ते पर लोगों ने फूल बरसाए और शव वाहन के साथ-साथ तिरंगा लेकर दौड़े। नारे लगाते रहे- जनरल बिपिन रावत अमर रहें। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा आर्मी कैंट भारत माता की जय के नारों से गूंजता रहा।

स्मृति शेष: चीन-पाक से दो-दो हाथ करने को तैयार थे जनरल रावत

तीनों सेनाध्यक्षों और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल रावत को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गई और इस दौरान 800 मिलिट्री पर्सनल मौजूद थे। जनरल रावत और उनकी पत्नी की तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है।

Related Post

DM Savin Bansal

जिला प्रशासन ने निकाली निजी स्कूलों की हेकड़ी, मानक विपरीत फीस वसूली पर 5,72,000 की पेनल्टी

Posted by - June 1, 2025 0
देहरादून: द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला ने 5,72000 की पेनल्टी जमा कराई है तथा लिखित रूप में फीस कम करने…
MEETING WITH CM OF PM MODI

कोरोना संकट : मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद बोले PM, लापरवाही न करें,महामारी को रोकना है जरूरी

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज पीएम मोदी (PM Modi) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों…
Anand Bardhan

आईटीडीए के माध्यम से तैयार नए फॉर्मेट में विभागीय वेबसाईटों को अपडेट करें: आनन्द बर्द्धन

Posted by - May 20, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई।…