दरिंदगी का शिकार हुई मासूम को जिंदा जला दिया गया, मोदी मंत्रिमंडल की महिला शक्ति चुप क्यों?- कांग्रेस

695 0

दिल्ली कैंट के पुराना नांगल राया स्थित श्मशान घाट में 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। खबर सामने आने के बाद पूरा देश आक्रोशित है, लेकिन भाजपा की महिला सांसदों की कोई प्रतिक्रिया इस मामले में सामने नहीं आई है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने मोदी सरकार की महिला मंत्रियों की तस्वीरें ट्वीटर पर साझा करते उन्होंने जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने लिखा- दिल्ली में 09 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार हुआ, उसकी हत्या कर दी गई और फिर जबरन उसके शव का दाह संस्कार कर दिया गया। उन्होंने आगे सवाल करते हुए लिखा- इस घटना पर मोदी मंत्रिमंडल की महिला शक्ति ने कुछ भी बोला क्या ?

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर पुजारी सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, सामूहिक दुष्कर्म, साक्ष्य को छुपाने, पॉक्सो, एसटीएससी एक्ट और 506 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पुजारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है।

एंटीलिया केसः गवाहों को लगातार धमकाया जा रहा है, वे बयान देने से डर रहे- NIA ने बताया

पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को फोन कर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली। बताया गया कि श्मशान घाट के बाहर दो सौ से ज्यादा लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की मां से पूछताछ की।

Related Post

केजरीवाल ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, सार्वजनिक रूप से छठ पूजा मनाने की मांगी अनुमति

Posted by - October 14, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छठ पूजा को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है।  एलजी…
CM Dhami

सीएम धामी ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - December 23, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि…
cm dhami

लाटू धाम में दर्शनोें के दौरान भारतीय सेना के शौर्य का भी मुख्यमंत्री ने किया अभिनन्दन

Posted by - May 12, 2025 0
चमोली के वांण गांव में सोमवार को पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल…