एंटीलिया केसः गवाहों को लगातार धमकाया जा रहा है, वे बयान देने से डर रहे- NIA ने बताया

703 0

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिले विस्फोटक और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में एनआईए ने चार्जशीट फाइल करने के लिए और वक्त मांगा है। एनआईए ने विशेष अदालत को बताया कि गवाहों को लगातार धमकाया जा रहा है और इसलिए वे बयान देने से डर रहे हैं। एनआईए ने कोर्ट को यह भी बताया कि मनसुख हिरेन की हत्या के लिए 45 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी।

सचिन वझे और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने के लिए एनआईए ने एक महीने के अतिरिक्त समय की मांग की है।बता दें कि इस मामले में चार्जशीट फाइल करने के लिए विशेष कोर्ट ने पहले ही दो महीने का वक्त दिया है।सचिन वझे और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने के लिए एनआईए ने एक महीने के अतिरिक्त समय की मांग की है।

किसी परिवार का बिना नाम लिए एनआईए ने यह भी कहा कि उनका मकसद लोगों में डर पैदा करना था। एनआईए की तरफ से पेश हुए वकील सुनील गोंसाल्विस ने कोर्ट को बताया कि अब तक गिरफ्तार हुए आरोपी बेहद खतरनाक हैं। 3-4 गवाहों को इतना धमकाया गया है कि वे बहुत डर गए हैं और बयान दर्ज करवाने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। उन गवाहों को पुलिस सुरक्षा भी दी गई है।

सरकार की ओर से किसानों को MSP देने में किया जा रहा फर्जीवाड़ा, टिकैत बोले- करेंगे खुलासा

बता दें कि इस मामले में चार्जशीट फाइल करने के लिए विशेष कोर्ट ने पहले ही दो महीने का वक्त दिया है। जून में कोर्ट ने एनआईए को समय दिया था। लेकिन अब एनआईए ने एक और महीने का अतिरिक्त समय मांगा है। एनआईए ने बताया कि मनसुख हिरेन हत्याकांड में अब तक 150 गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस केस में सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुए हैं।

Related Post

सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे

पीओके पर सेनाध्यक्ष की दो टूक-संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को दिल्ली में पहली बार मीडिया से मुखातिब…
CM Dhami

राहत और बचाव कार्यों का वरिष्ठ अधिकारी निरंतर अनुश्रवण करें : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - August 3, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं…
DM Savin Bansal

अतियी मन्नो को रोजगार; बेटी को प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से शिक्षा

Posted by - June 23, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई का आयोजन किया…