kerala election result

केरल में एलडीएफ की फिर बनेगी सरकार

1221 0

तिरुवनंतपुरम। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) लगातार दूसरे कार्यकाल की ओर बढ़ता दिख रहा है क्योंकि निर्वाचन आयोग (Election Commission) के ताजा रूझानों के मुताबिक उसने 140 में से 70 सीटें जीत ली है और 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

पिछले 40 साल में पहली बार केरल में कोई निर्वाचित सरकार अपनी सत्ता बरकरार रखने जा रही है। इससे पहले वाम दल और कांग्रेस नीत यूडीएफ को ही बारी-बारी से जनता ने सत्ता की बागडोर सौंपी है। यूडीएफ 32 सीटें जीत चुका है और नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं भाजपा का खाता भी नहीं खुला है।

असम ने राजग के विकास एजेंडे को दिया आशीर्वाद: मोदी

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी एम एम मणि, के के शैलजा, ए सी मोईद्दीन, के रामचंद्रन, के कृष्णनकुट्टी, टी पी रामकृष्णन और के चंद्रशेखरण भी जीत गए हैं। भाई-भतीजावाद के आरोपों के बाद उच्च शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले के टी जलील तवानूर से जीतने में कामयाब रहे।

मेट्रोमैन ( Metroman) के नाम से मशहूर ई श्रीधरन, पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस, कुम्मनम राजशेखरन, राज्यसभा सदस्य और अभिनेता सुरेश गोपी चुनाव हार गए।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी संवर्ग के सेवा नियमों की खुली राह

Posted by - June 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भर्ती प्रक्रियाओं को सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए राजस्थान कर्मचारी…
RLSP- JDU Merge

RLSP-JDU के विलय की उपेंद्र कुशवाहा ने की घोषणा, कहा- एक विचारधारा के लोगों का साथ रहना है जरूरी

Posted by - March 14, 2021 0
पटना। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने आधिकारिक तौर पर आरएलएसपी के जेडीयू में विलय की घोषणा कर दी…

मीणा समुदाय को गाली देने वाले सुदर्शन न्यूज के प्रमुख सुरेश चव्हाणके के खिलाफ मामला दर्ज

Posted by - August 1, 2021 0
राजस्थान के जयपुर स्थित अंबागढ़ किले में भगवा झंडा हटाने को लेकर जारी विवाद में सुदर्शन न्यूज के प्रमुख सुरेश…
Aspirational City Scheme

आकांक्षी नगरों में उच्च गुणवत्ता वाले कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दे रही योगी सरकार

Posted by - November 10, 2024 0
लखनऊ। स्थानीय नगरीय निदेशालय, लखनऊ में शनिवार को आकांक्षी नगर योजना (Aspirational City Scheme) के अंतर्गत सी.एम. अर्बन फेलोज (CM…