Danish Azad Ansari met CM Yogi

दानिश आजाद अंसारी ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

1210 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की।

राज्य मंत्री दानिश अंसारी (Danish Azad Ansari) ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को विभाग द्वारा चल रही गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही अल्पसंख्यक नौजवानों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष रोजगार मेले की प्रगति के बारे में अवगत कराया।

राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अभी तक लखनऊ जनपद, आजमगढ़ जनपद में यह रोजगार मेले लग चुके हैं। उसके साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में भी मुख्यमंत्री (CM Yogi)  से जानकारी साझा की।

सही है सीएम योगी का आरोप, सपा सरकार में अखिलेश ने वापस लिया था खुद पर दर्ज मुकदमा

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सदैव अल्पसंख्यक समाज और नौजवानों को प्रोत्साहित करने के लिए काम करते हैं। जिस तरीके से आज उत्तर प्रदेश में हर जाति-धर्म के लोग आगे बढ़कर तरक्की में अपनी सहभागिता कर रहे हैं यह योगी सरकार की सफलता है, जनता की सुविधाओं के लिए हम पूरी ईमानदारी से धरातल पर काम कर रहे हैं।

Related Post

Population

समस्या न बने जनसंख्या

Posted by - July 11, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ संख्या मायने रखती है। अधिक हो तो भी, कम हो तो भी। संख्या  सुविधाजनक कम, समस्याजनक ज्यादा…
cm yogi

शिक्षित-अनपढ़ सबके रोम-रोम में बसा है हनुमान चालीसा: सीएम योगी

Posted by - January 13, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव (Gorakhpur Mahotsav) के समापन समारोह में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री सोनू निगम (Sonu Nigam) के गये हनुमान…
CM Yogi

यूपी आज सेफ सिटी का मॉडल बना है: सीएम योगी

Posted by - December 11, 2022 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को यहां सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल…
Murdered

युवक की गला रेतकर हत्या, सीने में धंसा चाकू छोड़कर आरोपी फरार

Posted by - July 8, 2022 0
बागपत: यूपी के बागपत के कस्बा छपरौली में डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) के सेवानिवृत्त कर्मी देशपाल के बेटे प्रशांत खोखर…
gorakhnath

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें पूरा सच

Posted by - May 1, 2022 0
गोरखपुर(gorakhpur) स्थित गोरखनाथ(gorakhnath)  मंदिर पर हुए हमले में आया नया मोड़  यूपी के गोरखपुर(gorakhpur) स्थित गोरखनाथ( gorakhnath) मंदिर पर हुए हमले…