सलमान खान

इंस्टाग्राम पर दबंग सलमान खान के फॉलोअर्स तीन करोड़ के पार, फैंस को किया सैल्यूट

927 0

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हैं। उनके चाहने वालों की लिस्ट में हर उम्र के लोग शामिल है। भाईजान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इस कारण इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर तीन करोड़ के पार पहुंच गई है। अपने फैंस के इस प्यार का शुक्रिया अदा करने के लिए सल्लू भाई ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं।

टेलीविजन, कैमरे, अलार्म घड़ियों की जगह स्मार्टफोन ने लिया : रिपोर्ट

सलमान खान ने लिखा, ‘ऊई मा.. 30 मिलियन.. थैंक्यू. ‘ऊई मा’ 

सलमान खान के इस वीडियो में वह अपने फैंस को नमस्ते और सलाम करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ऊई मा.. 30 मिलियन.. थैंक्यू. ‘ऊई मा’ यह फेमस डायलॉग सलमान खान के सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना ‘का है। इस फिल्म में सलमान के साथ आमिर खान भी थे। दोनों की जोड़ी को इस फिल्म में काफी पंसद किया गया था।

https://www.instagram.com/p/B9JukoWlJ7Y/?utm_source=ig_web_copy_link

सलमान इन दिनों ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ में  हैं व्यस्त

सलमान की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह इन दिनों ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ में व्यस्त हैं। हाल ही में खबर थी कि सलमान अपनी इस फिल्म की शूटिंग को 22 फरवरी तक खत्म कर लेंगे, लेकिन फिल्म की सारी कमियों को अच्छे से परखने और उसमें और ज्यादा बेहतरी लाने की वजह से सलमान ने इसकी शूटिंग को 17 दिन और बढ़ा दिया है।

एक दिन में 40 सिगरेट पीने वाली हॉलीवुड सिंगर ने अब धूम्रपान किया बंद

यशराज फिल्म्स ने तय कर दिया है कि ‘राधे’ अपनी निश्चित तारीख 22 मई यानी ईद पर ही रिलीज होगी

इस हिसाब से अब सलमान की इस फिल्म की शूटिंग 10 मार्च को खत्म होगी। हालांकि इससे उनकी फिल्म रिलीज की तारीख में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फिल्म को वैश्विक स्तर पर रिलीज करने वाले बैनर यशराज फिल्म्स ने तय कर दिया है कि ‘राधे’ अपनी निश्चित तारीख 22 मई यानी ईद पर ही रिलीज होगी।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज

Posted by - April 24, 2019 0
मुंबई। एनआईए अदालत ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी को निरस्त करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।…
‘गुलाबो-सिताबो’

फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ का टीजर जारी, 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी

Posted by - May 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है।कोरोना…
JHund,amitabh bachhan

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 मई को रिलीज करने की मांग

Posted by - May 4, 2022 0
सुप्रीम कोर्ट 6 मई को ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म ‘झुंड'(Jhund) की प्रस्तावित रिलीज…