Jeremy

CWG: भारत ने वेटलिफ्टिंग जीता दूसरा गोल्ड, जेरेमी ने बनाया रिकॉर्ड

588 0

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में भारत ने दूसरा गोल्ड और ओवर ऑल 5वां मेडल जीत लिया है। 19 साल के वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने बीच मुकाबले के दौरान चोटिल होने के बावजूद हार नहीं मानी और ​​​​​​ मेंस 67 KG कैटेगरी में सुनहरी कामयाबी हासिल की।

उन्होंने स्नैच में रिकॉर्ड 140 किलो का वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 160 KG वेट उठाया। इस तरह उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 300 KG वेट उठाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। समोआ के वाइवापा आइओने (293 KG) ने सिल्वर जीता।

जेरेमी (Jeremy Lalrinnunga)  ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 136 KG का वेट उठाया और गोल्ड मेडल पोजीशन पर आ गए। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 KG वेट उठाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए अपनी पोजीशन और मजबूत कर ली है। जेरेमी ने तीसरी कोशिश 143 KG वेट पर की लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

CWG: भारत को मिला चौथा पदक, भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने जीता रजत

भारतीय वेटलिफ्टर ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले अटैम्प्ट में 154 और दूसरे अटैम्प्ट में 160 KG वेट उठाया है। तीसरी कोशिश में उन्होंने 164 KG का वेट ट्राय किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने गोल्ड जीत लिया। क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास के दौरान जेरेमी चोटिल हो गए। इसके बावजूद वे दो बार और लिफ्ट करने आए।

जेरेमी लालनिरुंगा (Jeremy Lalrinnunga) 2018 यूथ ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। साथ ही उन्होंने 2021 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था।

Related Post

Billy Haven

भारत से 100 क्रिकेट किट प्राप्त करना ‘गर्व का क्षण’, टीम इंडिया आय का बड़ा स्रोत

Posted by - May 17, 2022 0
किंग्स्टन। जमैका क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विल्फ्रेड बिली हेवन (JCA President Wilfred Billy Haven) ने कहा कि भारत से 100…
England

इंग्लैंड के विश्वविजेता कप्तान जल्द कह सकते है क्रिकेट को अलविदा

Posted by - June 27, 2022 0
नई दिल्ली: इंग्लैंड (England) के विश्वविजेता कप्तान (World-winning captain) ऑयन मॉर्गन जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।…

पदक की उम्मीद टूटी सुपरमॉम मैरीकॉम टोक्यो ओलंपिक से, कड़े मुक़ाबले के बाद हुई बाहर

Posted by - July 29, 2021 0
छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम को प्री क्वार्टरफाइनल में हार का सामना…