बबीता फोगाट बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

जमातियों से मिल रही धमकी पर भड़कीं बबीता फोगाट, बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

1722 0

नई दिल्‍ली। 2014 की कॉमनवेल्‍थ गोल्‍ड मेडलिस्‍ट पहलवान बबीता फोगाट पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं। इसके बाद उन्होंने धमकियां देने वालों को चेतावनी देते कहा कि वह डरने वाली नहीं है और हमेशा सच बोलती रहेंगी।

बबीता फोगाट ने पिछले कुछ दिनों में एक- दो ऐसे ट्वीट किए थे, जिस पर जमकर विवाद हो गया था

बता दें कि बबीता फोगाट ने पिछले कुछ दिनों में एक- दो ऐसे ट्वीट किए थे, जिस पर जमकर विवाद हो गया था। बबीता ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में उन्‍होंने जो भी ट्वीट किए थे, उसे लेकर उन्‍हें फेसबुक, ट्विटर, इंस्‍टाग्राम हर जगह धमकियां मिल रही है। कुछ लोग गालियां भी दे रहे हैं। फोन करके भी धमकियां दे रहे हैं।

2014 की कॉमनवेल्‍थ गोल्‍ड मेडलिस्‍ट पहलवान बबीता ने उन लोगों को चेतवानी देते हुए कहा कि वे लोग कान खोलकर सुन लें। एक बात अपने दिमाग में बैठा लें कि वह कोई जायरा वसीम नहीं है, जो ऐसी धमकियों से डरकर घर में बैठ जाएंगी।

उन्‍होंने कहा कि वह असली बबीता फोगाट हैं। वह अपने देश के लिए हमेशा लड़ी हैं और ऐसे ही लड़ती रहेंगी। बबीता ने कहा कि उन्‍होंने जो भी ट्वीट किया था, उस पर वह अभी भी कायम हैं और आगे भी रहेंगी, क्‍योंकि उन्‍होंने सिर्फ उन लोगों के बारे में लिखा है, जिन्‍होंने कोरोना के संक्रमण को फैलाया है।

बबीता ने लोगों से ही पूछते हुए सवाल दागे कि क्‍या तबलीगी जमात वाले अभी भी नंबर एक पर नहीं बने हुए हैं? क्‍या तबलीगी जमात वालों की संख्‍या अभी भी नंबर एक पर नहीं है? अगर उन लोगों ने इस संक्रमण को नहीं फैलाया होता तो अभी तक लॉकडाउन भी खुल गया होता और हिंन्‍दुस्‍तान से कोरोना भी हार गया होता।

अगर सच सुनना पसंद नहीं करते या तो अपनी आदत सुधार लें : बबीता 

बबीता ने कहा कि जिन लोगों को सच सुनने में परेशानी है, वह लोग एक बात और सुन लें कि वह हमेशा सच बोलती रहेंगी और सच लिखती रहेंगी। अगर सच सुनना पसंद नहीं करते या तो अपनी आदत सुधार लें या फिर सच सुनने की आदत डाल लें।

बबीता ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस भारत की दूसरी बड़ी समस्‍या, जमाती अभी भी पहले नंबर पर 

बबीता ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस भारत की दूसरी बड़ी समस्‍या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है। उनके इस ट्वीट का कई लोगों ने विरोध किया। कुछ दिन पहले बबीता ने कुछ ऐसा ही विवादित ट्वीट किया था, जिसके चलते उनके अकाउंट से ट्विटर नियमों के चलते उस ट्वीट को हटा दिया गया था। वहीं उन्‍होंने खुद को जायरा वसीम इसलिए नहीं बताया क्‍योंकि दंगल फिल्‍म में गीता फोगाट की भूमिका निभाने वाली जायरा ने पिछले साल धर्म को वजह बताकर एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था।

Related Post

sensex

बाजार में बहार: 1128 अंकों के उछाल के साथ 50 हजार के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Posted by - March 30, 2021 0
नई दिल्ली। आज मंगलवार को शेयर बाजार में दिनभर तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex)  1128.08…
CM Dhami

देहरादून-सहारनपुर रेल मार्ग प्रारंभ हो, मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री से किया आग्रह

Posted by - April 4, 2023 0
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) से शिष्टाचार भेंट…
World Population Day

विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने भारत को दी चौकाने वाली रिपोर्ट

Posted by - July 11, 2022 0
न्यूयॉर्क: 11 जुलाई की तारीख यानी आज के दिन विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ कावड़ियों का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

Posted by - August 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने साेमवार काे प्रदेश के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल बाबा भोरमदेव…
DM Savin Bansal

मूलभूत आवश्यकताओं से परे, लाइसेंस है, एक लक्सरी ट्रांजेक्शन -डीएम

Posted by - September 9, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज की मुख्यधारा…