CRPF

CRPF कांस्टेबल ने परिवार सहित खुद को किया कैद, आठ राउंड की फायरिंग

490 0

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर शहर के मंडलनाथ चौराहे के आगे पालड़ी खींचियां स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दहशत फैल गई, जब रात को एक जवान ने अपने परिवार के साथ अपने घर में खुद को बंद कर लिया और हवा में आठ राउंड फायरिंग शुरू कर दी। पूरी रात पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी जवान को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन नहीं समझा पाए। हालांकि, रात साढ़े आठ बजे के बाद उसने कोई फायर नहीं किया है।

खबरों के मुताबिक, रविवार को छुट्टी को लेकर सीआरपीएफ जवान (CRPF constable) की अधिकारियों से बहस हुई थी। इस बात से नाराज होकर उसने एक जवान का हाथ भी काट दिया था और मानसिक रूप से परेशान हो गया। शाम पांच बजे जवान ने सीआरपीएफ परिसर स्थित अपने आवास में खुद को परिवार सहित यानी पत्नी और बेटी के साथ बंधक बना लिया। उसने अब तक आठ हवाई फायर किए हैं।

कॉन्स्टेबल नरेश जाट के पास इंसास राइफल में दो मैगजीन हैं। एक में 20 राउंड फायर होते हैं। इस हिसाब से नरेश के पास कुल 40 राउंड फायर मौजूद हैं, जिसमें से उसने 8 फायर किए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ सहित अन्य अधिकारी भी सीआरपीएफ केंद्र पहुंच गए हैं। अमृता दुहान ने बताया कि पहले अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और वह नश में था। उन्होंने बताया कि पाली जिले से उसके पिता और भाई को भी बुलाया गया है। पिता ने फोन पर उससे बात की लेकिन वह शांत नहीं हो रहा है। पुलिस के अधिकारी उसके घर के आस पास बने हुए हैं।

रांची के होटल में डबल मर्डर, पिता-बेटे का गला रेतकर हत्या

जोधपुर पूर्व की डीसीपी अमृता दुहन ने बताया कि, सीआरपीएफ कांस्टेबल ने अपने परिवार के साथ प्रशिक्षण केंद्र परिसर के अंदर अपने घर में खुद को बंद कर लिया और हवा में फायरिंग शुरू कर दी। खबर मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, जब कोई उससे बात करने गया तो जवान फायरिंग करता रहा। हमने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वह ऐसा करने से इनकार कर रहा है। हम सभी सावधानी बरत रहे हैं क्योंकि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ है। ऐसा संदेह है कि वह किसी बात से परेशान है। फिलहाल सीआरपीएफ के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

गुजरात में भारी बारिश का मंजर, स्कूल-कॉलेज बंद, 1,500 से अधिक…

Related Post

नुसरत जहां

लोकसभा सांसद नुसरत जहां ने अपने संसदीय क्षेत्र का मुद्दा उठाया

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में गुरूवार को कई सांसदों ने अपने अपने क्षेत्रों में रेल परियोजनाओं के विस्तार और नयी रेलगाड़ियों…
गोडसे देशभक्त

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाएं न के बराबर हुई : राजनाथ

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर चौराहे की सफाई की, कचरे को डस्टबिन में डाला

Posted by - September 22, 2024 0
मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को मऊ नगर पालिका परिषद…
UP

अपनी धरोहर-अपनी पहचान, परियोजना से संवरेंगी यूपी की संरक्षित इमारतें

Posted by - April 23, 2022 0
लखनऊ: यूपी (UP) में गौरवशाली इतिहास के स्वर्णिम पलों को समेटने वाली संरक्षित और एतिहासिक धरोहरों (Historical heritage) को संवारने…