Covid-19

24 घंटे में Covid-19 के आंकड़े 20 हजार पार, छत्तीसगढ़ में बढ़े मामले

545 0

नई दिल्ली: देशभर में फिर Covid-19 का संकट बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ विभाग ने शुक्रवार को जो नए आंकड़े जारी किये है उसके मुताबिक, 20 हजार से ज्यादा नए Covid-19 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 47 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। तीसरी लहर के बाद पहली बार इतनी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरू किया है। यह 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी।हालांकि, विशेषज्ञों ने किसी नई लहर की आशंका से इनकार किया है।

सरकार ने बूस्टर डोज के लिए हाल ही में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिश पर दो टीकों के बाद तीसरे या बूस्टर डोज का अंतराल नौ माह से घटाकर छह माह कर दिया है। यानी जिन लोगों को दूसरा टीका लगवाए छह माह हो चुके हैं, वे अब बूस्टर डोल मुफ्त में लगवा सकते हैं। सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर यह खुराक मुफ्त दी जा रही है। इसके पहले भी सरकार ने दो खुराक मुफ्त में लगाई थी। दैनिक संक्रमण दर बीते 24 घंटे में 4.44 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सक्रिय केस में 2997 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,39,073 हो गए। शुक्रवार को 20038 नए केस मिले।

किकबॉक्सिंग रिंग में घायल हुआ बॉक्सर, अस्पताल में हारा जिंदगी से जंग

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों इजाफा जारी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 410 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 90 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी तरह राजनांदगांव से 30, बालोद से 12, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 9, धमतरी से 4, बलौदा बाजार से 14, महासमुंद से 7, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 26, रायगढ़ से 14, कोरबा से 15, जांजगीर चापा से 11, मुंगेली से 13, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 7, सरगुजा से 15, कोरिया से 4, सूरजपुर से 12, बलरामपुर से 5, जशपुर से 6, बस्तर से 6, कोंडागाँव 1, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 2, नारायणपुर से 3 बीजापुर से 1 मरीजों की पहचान हुई है।

गोटबाया के इस्तीफे पर श्रीलंका में जश्न, राजपक्षे ने सिंगापुर में की शॉपिंग

Related Post

उत्तराखंड में नदियाँ उफान पर, अलकनंदा में डुबे गढ़वाल के निचले इलाक़े

Posted by - June 19, 2021 0
उत्तराखंड राज्य के तमाम पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते नदियों में उफान की स्थितियां बन गई हैं।खबरों के…
हजारों मछलियां सड़क पर

कानपुर : मछलियों से भरा ट्रक पलटा, लोगों ने लूटी मछलियां और पुलिस ने खदेड़ा

Posted by - November 12, 2019 0
कानपुर। कानपुर में अर्मापुर थाना क्षेत्र स्थित गन फैक्ट्री रोड पर मंगलवार सुबह मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर…
CM Sai

पीएम मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुका है: सीएम विष्णुदेव साय

Posted by - April 12, 2024 0
बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने शुक्रवार को विजय महासंकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…