कोविड-19

भारत में COVID-19 राष्ट्रीय आपदा घोषित, मृतक के परिजनों को मिलेगा इतना मुवाअजा

970 0

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस की दहशत में पूरी दुनिया में है। भारत में इससे दो लोगों की मौत हो चुकी है और 84 लोग इससे संक्रमित हैं। तो वहीं केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले शख्स के परिवार को 4 लाख रुपये सहायता राशि के रूप में देगी। इसमें मरीजों की देखरेख करने वाले लोग भी शामिल हैं।

एसडीआरएफ के तहत सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से COVID19 को एक आपदा माना

गृह मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से COVID19 को एक आपदा माना है।

 भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गयी

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गयी है। इस विषाणु से संक्रमित पाये गये सात व्यक्तियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। उनमें पांच उत्तर प्रदेश और एक एक राजस्थान एवं दिल्ली के थे।

84 लोगों के संपर्क में आये 4000 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा है

अधिकारियों ने कहा कि इन 84 लोगों के संपर्क में आये 4000 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है। अधिकारी ने कहा कि ईरान से भारतीय यात्रियों को लेकर आ रही महान एअर की उड़ान शनिवार आधी रात को मुम्बई पहुंचेगी। इटली से भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया की एक विशेष उड़ान इटली के मिलान भेजी जा रही है।

Related Post

CM Yogi

अब हर माह होगी थानेदार से लेकर एडीजी तक की समीक्षा, एक-एक दिन का देना होगा हिसाब

Posted by - October 1, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को जिला…
निर्भया केस

निर्भया केस: दोषी मुकेश और विनय की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज, 22 को होगी फांसी

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी विनय शर्मा और मुकेश द्वारा दायर क्यूरेटिव…
बिल गेट्स का इस्तीफा

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और प्रौद्योगिकी सलाहकार बिल गेट्स ने कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ में प्रयागराज से वाराणसी के बीच 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Posted by - December 5, 2024 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पहले भारतीय रेलवे ने सनातन संस्कृति के दो महत्वपूर्ण केंद्र प्रयागराज और वाराणसी के बीच…

केसर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इन बीमारियों का है रामबाण इलाज

Posted by - October 13, 2019 0
लखनऊ डेस्क। केसर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। यह…