shri krishn janmbhoomi case

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: नए प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश

852 0

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले (Sri Krishna janmbhoomi case) में वाद संख्या 950 के अधिवक्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया है। इसमें कहा गया है कि शाही ईदगाह परिसर में लगे देवी-देवताओं के अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। इस कार्य को तत्काल रोका जाए. वहीं बहस पूरी होने के बाद सिविल जज ने आदेश को सुरक्षित रखा है।

25 फरवरी से होगा अयोध्या महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले (Sri Krishna janmbhoomi case) में वाद संख्या 950 के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में बुधवार को एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसमें कहा गया कि शाही ईदगाह परिसर में लगे देवी देवताओं के अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। इस कार्य को तत्काल रुकवाया जाए।

कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश
अधिवक्ता द्वारा दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र पर दोपहर बाद बहस पूरी होने पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रखा लिया है।

क्या है वाद संख्या 950
पिछले साल 23 दिसंबर को सामाजिक संस्था यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की तरफ से अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Sri Krishna janmbhoomi case) के मालिकाना हक को लेकर पिटीशन फाइल की थी, जिसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करके वाद संख्या 950 दी है।

Related Post

UPPSC

अभ्यर्थियों का हित सर्वोपरि, इसी भाव से हो रहा परीक्षा प्रणाली सुधार: आयोग

Posted by - November 12, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सभी प्रतियोगी छात्रों को एक पारदर्शी और शुचितापूर्ण चयन प्रक्रिया की व्यवस्था उपलब्ध…
AK Sharma

आजमगढ़ के लोग डबल इंजन की गाड़ी में बैठे, पंचर साइकिल में बैठने की भूल न करें: एके शर्मा

Posted by - April 7, 2025 0
लखनऊ/आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) सोमवार जनपद आजमगढ़ पहुंचकर वहा के गोरिया…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के एक बड़े प्रयास को मिली बड़ी सफलता, उप्र बनेगा संपूर्ण रूप से विद्युतीकृत राज्य

Posted by - March 8, 2024 0
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर हो रहे फैलाव एवं विकास के कारण ग्रामीण क्षेत्र के कुछ मजरे व आवास, जो…