Hashmi

कोर्ट ने हाशमी समेत चार आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

668 0

कानपुर देहात: कानपुर में भड़की हिंसा (Kanpur violence ) के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी (Hayat Zafar Hashmi) और तीन अन्य आरोपितों को रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चारों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अदालत में सुनवाई के दौरान आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अदालत ने चारों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद सभी आरोपितों को जिला कारागार भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हम जल्द ही अदालत से आरोपितों की रिमांड की मांग करेंगे, ताकि उनसे हिंसा की तैयारियों, फंडिंग, पीएफआई कनेक्शन और अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की जा सके।

बहरहाल, कानपुर पुलिस ने रविवार को कोर्ट बंद होने के कारण चारों आरोपियों को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करते हुए 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, कानपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, हम कोर्ट में कानपुर हिंसा के सभी आरोपियों की रिमांड लेने की अपील करेंगे। कानपुर पुलिस ने शनिवार को यूपी की राजधानी लखनऊ से हिंसा के मास्‍टरमाइंड हयात जाफर हाशमी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए पूर्व मुख्यमंत्री, खुद को किया क्वारंटाइन

कानपुर ने 36 आरोपियों के नाम का किया ऐलान

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने शनिवार को जफर हयात हाशमी समेत सभी 36 आरोपियों के नाम उजागर कर दिए थे। इसमें से 29 को गिरफ्तार किया जा चुका है, तो बाकी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Post

Officials celebrated Deepawali in women and child homes

महिला एवं बाल गृहों में दिखी दीपावली की रौनक, सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारियों ने बच्चों संग जलाए दीप

Posted by - November 2, 2024 0
लखनऊ। दीपावली (Deepawali) का पर्व इस बार प्रदेश के महिला एवं बाल गृहों में एक अलग अंदाज में मनाया गया।…
CM Yogi

सीएम योगी बोले- ‘पुण्य फलें-महाकुंभ चलें’ पहले दिन डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Posted by - January 13, 2025 0
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) के पहले दिन ही श्रद्धालुओं को उमड़ने का सिलसिला जोर पकड़ चुका है। पौष पूर्णिमा…
AK Sharma

बिजली के छोटे बकायदारों का विद्युत कनेक्शन न काटा जाए,त्रुटि रहित बिल निर्गत किया जाए: एके शर्मा

Posted by - January 24, 2025 0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जौनपुर जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की…