कोरोनावायरस

कोरोनावायरस: अयोध्या में सरयू आरती और जनसभा नहीं करेंगे उद्धव ठाकरे

846 0

अयोध्या। कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे सरयू आरती नहीं करेंगे। सात मार्च को उद्धव ठाकरे अयोध्या यात्रा पर आ रहे हैं।

कोरोनावायरस के अब तक कुल 31 मामले आ चुके हैं सामने

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद उद्धव ठाकरे से बात कर बड़ी जनसभा आयोजित न करने की गुज़ारिश की है। प्रधानमंत्री की एडवायजरी के बाद आरती नहीं करने का निर्णय लेने की जानकारी सूत्रों ने दी है। दुनिया भर में इस समय कोरोना वायरस को सेकर हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना ने भारत में भी दस्तक दे दी है। अब तक कुल 31 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा में छह और गाजियाबाद में एक शख्स में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार पूरी तैयारी में जुटी है। हर तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं।

हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से मिलेगा हैरतअंगेज लाभ

उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या अपने पूरे परिवार के साथ जाएंगे

उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या अपने पूरे परिवार के साथ जाएंगे। रामलला का दर्शन करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे अयोध्या आए थे और फिर उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अयोध्या का दौरा किया था। उस समय उद्धव ठाकरे बीजेपी के घटक पक्ष के नेता के तौर पर उद्धव अयोध्या आए, लेकिन इस बार वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अयोध्या जा रहे है। इस दौरे के कई मायने हैं। सबसे महत्वपूर्ण है शिवसेना की हिंदुत्ववादी छवि को बरकरार रखना।

महाराष्ट्र में शिवसेना ने कांग्रेस एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई

महाराष्ट्र में शिवसेना ने कांग्रेस एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। सरकार बनते ही शिवसेना के विरोधियों ने शिवसेना पर हिंदुत्व की राह छोड़ने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने शिवसेना के सत्ता के लिए लाचार बताते हुए कांग्रेस एनसीपी की कठपुतली सरकार करार दिया। हाल ही में मुस्लिम आरक्षण को लेकर भी बीजेपी ने शिवसेना की जमकर आलोचना की। बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने तो विधान भवन में ही शिवसेना से सवाल पूछा ‘मुसलमानों को आरक्षण देनेवाली शिवसेना अब हिंदुओं को भूल गई।

Related Post

उन्नाव जमीन अधिग्रहण मामला

उन्नाव जमीन अधिग्रहण मामला, भड़के किसानों ने पावर हाउस में लगाई आग

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। यूपी में उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में किसानों और पुलिस के बीच जमीन अधिग्रहण का मामला बढ़ता जा रहा…
पीएम मोदी

गंगा की निर्मलता और अविरलता पर मंथन करने कानपुर पहुंचे पीएम मोदी

Posted by - December 14, 2019 0
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवर को कानपुर पहुंचने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

Posted by - March 8, 2021 0
नई दिल्ली।  यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता…अर्थात जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं। हर…