मध्यप्रदेश विधानसभा फ्लोर टेस्ट

कोरोनावायरस का इफेक्ट : 16 मार्च से सुप्रीम कोर्ट में केवल छह बेंच बैठेगी

815 0

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से सुप्रीम कोर्ट भी अछूता नहीं रहा। इसके कारण सोमवार 16 मार्च से सीमित सुनवाई के निर्णय के तहत आधी से भी कम बेंच बैठेगी।

सोमवार की सुनवाई के लिए संशोधित कॉज लिस्ट आज शाम जारी की जाएगी

सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को केवल छह बेंच बनाई गई हैं। आमतौर पर सामान्य दिनों में कम से कम 14 बेंच काम करती हैं। शीर्ष अदालत की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, सोमवार की सुनवाई के लिए संशोधित कॉज लिस्ट आज शाम जारी की जाएगी, जबकि 17, 18 और 19 मार्च की सुनवाई के लिए बेंच और मामलों की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी।

कोरोनावायरस : 81 हजार शिक्षकों को दिया जाएगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने केवल अति महत्वपूर्ण मामलों की ही सुनवाई का निर्णय लिया

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर शीर्ष अदालत ने केवल अति महत्वपूर्ण मामलों की ही सुनवाई का निर्णय लिया है।सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल की ओर से शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में इस बाबत जानकारी दी गई थी। अधिसूचना के अनुसार, शीर्ष अदालत में सोमवार से केवल अति महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की जानी है और उन मुकदमों से संबंधित वकीलों और पक्षकारों को ही अदालत में प्रवेश की अनुमति होगी।

कोरोनावायरस : 81 हजार शिक्षकों को दिया जाएगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर हर हफ्ते समीक्षा करेगा और उसके अनुकूल नयी अधिसूचना जारी करेगा

अधिसूचना में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के गत पांच मार्च की स्वास्थ्य संबंधी अधिसूचना के मद्देनजर चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श करके यह निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर हर हफ्ते समीक्षा करेगा और उसके अनुकूल नयी अधिसूचना जारी करेगा। इस दौरान त्वरित मामलों का विशेष उल्लेख मेंशनिंग ऑफिसर के पास किया जाएगा। अधिसूचना में वकीलों, पक्षकारों और मीडियाकर्मियों आदि से आग्रह किया गया है कि वह आवश्यकता पड़ने पर ही अदालत का रुख करें।

Related Post

गार्गी कॉलेज

Gargi College: प्रशासन की चुप्पी पर प्रदर्शन जारी, मामला दर्ज, एचआरडी मंत्रालय ने मांगा जवाब

Posted by - February 10, 2020 0
नई दिल्ली। बीते 6 फरवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज फेस्टिवल में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला…
Rampur Tiraha Case

रामपुर तिराहा कांड: दोषी दो पीएसी जवानों को आजीवन कारावास

Posted by - March 18, 2024 0
देहरादून/लखनऊ। उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए आंदोलनरत महिलाओं, पुरुषों के साथ उत्तर प्रदेश के मुजफफरनगर जिले में रामपुर तिराहा (Rampur…
CM Dhami inaugurated the holy stick yatra

वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को भव्य व दिव्य रूप से किया जायेगा आयोजित-मुख्यमंत्री

Posted by - September 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को तीर्थ नगरी हरिद्वार से पवित्र छड़ी यात्रा को अधिष्ठात्री माया देवी…