कोरोना टीका नहीं लगवाने वाले एक कर्मचारी को वायुसेना ने किया बर्खास्त

666 0

कोरोना टीका लगवाने से मना करने पर वायुसेना ने एक कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। टीका लगवाने को सेवा की शर्तों में शामिल किया गया था। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल देवांग व्यास ने वायुसेना के एक कर्मचारी योगेंद्र कुमार की याचिका पर बुधवार को उच्च न्यायालय में सौंपी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

उन्होंने न्यायमूर्ति एजे देसाई और न्यायमूर्ति एपी ठाकेर की खंडपीठ को बताया कि पूरे भारत में नौ कर्मियों ने टीका लगवाने से मना किया है और उन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।सॉलिसिटर जनरल देवांग व्यास ने हाई कोर्ट को बताया कि इनमें से एक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे सेवा से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि, बर्खास्त किए गए कर्मी का नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- कोरोना से निपटने में उद्योगो की अहम भूमिका रही

व्यास ने कहा कि टीका लगवाना वायु सेना की सेवा शर्त में शामिल किया गया है। जो सेवा में शामिल होने के वक्त ली गई शपथ के क्रम में है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि यह भी देखना जरूरी है कि वायु सेना को कमजोर स्थिति में नहीं रखा जाए और कर्मियों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाना जरूरी है।

Related Post

UP को मिलेगी 9 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात, पीएम मोदी करेंगे लोर्कापण

Posted by - July 3, 2021 0
स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के मकसद से उत्तर प्रदेश में नवनिर्मित 9 मेडिकल कालेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Randeep Hooda hospitalized for major surgery

अभिनेता रणदीप हुड्डा बड़ी सर्जरी के लिए अस्पताल में हुए भर्ती, जाने पूरी खबर

Posted by - August 26, 2020 0
नई दिल्ली। हालिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda hospitalized) को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया…
कोरोना वायरस के 300 संदिग्ध

निजामुद्दीन मरकज़ में कोरोना वायरस के 300 संदिग्धों को अस्पतालों में भर्ती कराया

Posted by - March 30, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज से कोरोना वायरस ‘कोविड-19 के संक्रमण की जांच के…