Corona patient Marriege

कोरोना संक्रमित दूल्हे ने पीपीई किट पहन लिए सात फेरे

657 0

भोपाल। कहर बरपा रही कोरोना महामारी के बीच शादियों का मौसम शुरू हो चुका है। शादियों के मौसम में शादी के हैरान करने वाले मामले सुनने और देखने को मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित एक दूल्हे के पीपीई किट पहनकर शादी (Corona infected groom wearing PPE kit) करने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने शादी रुकवाने की भी कोशिश की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। यह मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का है।

जानकारी के मुताबिक रतलाम निवासी आकाश बोरासी महाराष्ट्र के पुणे की एक कंपनी में इंजीनियर है। आकाश की शादी रतलाम में ही तय थी। वह शादी के लिए इन दिनों रतलाम आया हुआ था लेकिन यहां आकर कोरोना संक्रमित हो गया। आकाश के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके घर को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद वह और उसके परिजन बाहर निकले और एक मैरिज हॉल में शादी की तैयारी शुरू कर दी।

इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन शादी रुकवाने मैरिज हॉल पहुंच गया। दूल्हे के परिजनों ने प्रशासन से शादी होने देने की अपील करते हुए जानकारी दी कि दूल्हे की दादी की हालत गंभीर है। वो हृदय रोग से पीड़ित हैं। दूल्हे आकाश बोरासी के परिजनों की गुहार के बाद प्रशासन ने वहां मौजूद सभी लोगों को पीपीई किट पहनाई और पीपीई किट में ही शादी समारोह संपन्न हुआ।

इस बारे में आजतक से बात करते हुए तहसीलदार नवीन गर्ग ने बताया कि हमें सूचना मिली कि शादी हो रही है और दूल्हा कोरोना संक्रमित है। हम शादी का कार्यक्रम रुकवाने पहुंचे थे लेकिन लोगों की अपील, बड़े अधिकारियों के निर्देश पर पीपीई किट पहनाकर शादी करवाई गई जिससे संक्रमण नहीं फैले। कोरोना संक्रमित व्यक्ति को शादी की इजाजत नहीं है और इन्होंने कंटेनमेंट जोन का नियम भी तोड़ा है।

तहसीलदार ने कहा कि मैरिज हॉल तक आने के लिए दूल्हे और उसके परिजनों ने कंटेनमेंट जोन के नियम तोड़े हैं। अधिकारियों को इसकी जानकारी है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का जैसा आदेश होगा उसके मुताबिक दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

AK Sharma

वाराणसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, विपक्षी गठबंधन पर जमकर साधा निशाना

Posted by - April 21, 2024 0
वाराणसी। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) शनिवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। वहीं…

लगता है ‘साहब’ का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है- मंत्रिमंडल विस्तार पर मनीष सिसोदिया

Posted by - July 8, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को…