जयशंकर ने अपने रूसी समकक्षसे की बात

जयशंकर ने अपने रूसी समकक्षसे की बात

752 0

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों और भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। लावरोव सोमवार की शाम को भारत की करीब 19 घंटे की यात्रा पर यहां पहुंचे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दोनों मंत्रियों की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया,    दीर्घकालिक एवं समय की कसौटी पर खरे उतरे सहयोगी। विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का स्वागत किया।      लारोव की यात्रा से पहले रूसी दूतावास ने सोमवार को कहा था कि शुभेच्छा, आमसहमति और समानता के सिद्धांतों पर आधारित सामूहिक कार्यों को रूस काफी महत्व देता है और टकराव एवं गुट (ब्लाक) बनाने जैसे कार्यों को खारिज करता है। दूतावास ने कहा कि भारत के साथ खास सामरिक गठजोड़ रूस की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में शामिल है।

बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव में कुल 77.68 फीसदी मतदान

रूसी दूतावास ने कहा कि लावरोव अपनी यात्रा के दौरान आगामी उच्चस्तरीय बैठकों, द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों सहित साल 2019 में हुए 20वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के परिणामों के अनुपालन पर व्यापक चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि भारत और रूस का वार्षिक शिखर सम्मेलन पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण नहीं हो सका था।

 

Related Post

अमेरिका की ये हॉलीवुड फिल्म इतने दिन पहले भारत में होगी रिलीज

Posted by - January 9, 2019 0
डेस्क।  अलीटा- बैटल एंजेल फिल्म फाइनली रिलीज होने की तैयारी में है। हॉलीवुड फिल्म ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ जैसी शानदार फिल्मों…

टहलने निकले त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव की हत्या की कोशिश, तीन गिरफ्तार

Posted by - August 7, 2021 0
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की हत्या की कोशिश में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की…
आईएमएफ

‘महामंदी’ के बाद वैैैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी गिरावट की आशंका : आईएमएफ

Posted by - April 9, 2020 0
वाशिंग्टन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कोरोना वायरस महामारी को अभूतपूर्व संकट करार दिया है।…
fisheries

रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल, श्रम बल में बढ़ी युवाओं की भागीदारी

Posted by - September 26, 2024 0
देहरादून। राज्य की धामी सरकार (Dhami Government) युवाओं को रोजगार (Employment) देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पीरियोडिक…