Rohit Sharma

क्रिकेट की दुनिया में कोरोना की एंट्री, रोहित शर्मा हुए पॉजिटिव

434 0

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर से धीरे-धीरे कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। एक बार फिर से कोरोना ने क्रिकेट की दुनिया में एंट्री मार ली है। इस बार कोरोना ने भारतीय टीम (Indian team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपना शिकार बनाया हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बीते शनिवार (25 जून) को उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रोहित शर्मा इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उन्हें टीम होटल में आइसोलेट किया गया है।

बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है, रोहित फिलहाल लीस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेल रहे थे लेकिन तीसरे दिन वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। अब उनकी जगह श्रीकर भरत ओपनिंग करने उतरे. पहली पारी में रोहित ओपनिंग के लिए उतरे थे। रोमन वॉकर की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 25 रनों की पारी खेली थी।

पाकिस्तान जेल में बंद सरबजीत की रिहाई के लिए लड़ने वाली बहन का निधन

1 जुलाई से भारतीय टीम को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। भारतीय टीम के नियमित सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पहले ही इंग्लैंड दौरे से बाहर हैं क्योंकि वो कमर की चोट से जूझ रहे हैं। पिछले साल कोरोना के खतरे के चलते ही इंग्लैंड दौरे पर पांचवां और आखिरी टेस्ट स्थगित करना पड़ा था।

G7 Summit के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Related Post

ऑस्ट्रेलिया की लगातार जीत पर लगा ब्रेक, भारत ने 2 विकेट से दी मात

Posted by - September 26, 2021 0
मैकॉय (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय महिला टीम ने तीसरे एवं आखिरी वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हरा दिया। इसके…
Andrew Symonds

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू की क्वींसलैंड में कार दुर्घटना से हुई मौत

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट (australian cricket) के दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना (Car Accident)…

महेंद्र सिंह धोनी ने की ड्वेन ब्रावो की तारीफ, कहा- ‘वो मेरा भाई’

Posted by - September 25, 2021 0
शारजाह। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना भाई…