‘कोरोफ्लू’ वैक्सीन मारेगी कोरोना को

‘कोरोफ्लू’ वैक्सीन मारेगी कोरोना को , जानें भारत में बन रही इस दवाई के बारे में

1078 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 82 हजार से ज्यादा लोगों को जान ले चुका है। वहीं, 14 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इस वायरस को खत्म करने के लिए अभी तक किसी कारगर दवाई की खोज नहीं हुई है, लेकिन दुनियाभर के बड़े-बड़े वैज्ञानिक अब दवाईयों की खोज में जुट गए हैं। बड़ी बात यह है कि कोरोना पर मार करने वाली वैक्सीन के लिए सबकी नजरें भारत पर टिकीं हैं। ऐसा क्यों है?

वायरस का काल साबित हो सकती है कोरोफ्लू वैक्सीन

दरअसल कोरोफ्लू नाम की एक वैक्सीन इन दिनों खूब चर्चा में है। कोरोफ्लू वैक्सीन हजारों लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस का काल साबित हो सकती है। ये दावा है वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के चेयरमैन डॉक्टर एला कृष्णा का है।

बॉलीवुड के एक्‍टर का पूरा परिवार था कोरोना संक्रमित, किया चौंकाने वाला खुलासा

भारत बायोटेक के चेयरमैन डॉक्टर एला कृष्णा ने कहा है कि हमने कोरोफ्लू नाम की वैक्सीन बनाई है, उम्मीद है कि वैक्सीन कोरोना वायरस जैसी महामारी को खत्म कर देगी। बता दें कि हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक कोरोना वायरस की इस संभावित वैक्सीन पर अमेरिकी कंपनी फ्लूजेन के संस्थापकों योशिरो कावाओका और गैब्रियेल न्यूमैन के साथ मिलकर काम कर रही है।

जानें  कोरोफ्लू के बारे में 

कोरोफ्लू अमेरिका की फ्लूजेन कंपनी की फ्लू वैक्सीन M2SR के आधार पर विकसित हो रही है। कोरोफ्लू वैक्सीन मरीज के शरीर में नाक के जरिए पहुंचाई जाएगी। वैक्सीन का साल के आखिर तक मानव परीक्षण संभव है। वहीं, दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में अक्टूबर तक इसका मनुष्यों पर परीक्षण हो सकता है।

कई सफल वैक्सीन बना चुकी है भारत बायोटेक

भारत बायोटेक कंपनी चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी खतरनाक महामारियों के लिए सफल वैक्सीन बना चुकी है। अगर कोरोना की वैक्सीन भी सफल रही तो यह इस कंपनी की बड़ी उपलब्धि होगी, लेकिन इसमें अभी काफी वक्त लग सकता है।

Related Post

प्रियंका चोपड़ा

फैशन टूर पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, क्या आपने देखा इनका बेहद बोल्ड लुक?

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड अंदाज से अक्सर सभी को चौंकाती रहती हैं। बात चाहे उनकी ड्रेसिंग…
Rakul Preet Singh

दिल्ली हाईकोर्ट में रकुल प्रीत सिंह बोलीं- मैं न शराब पीती हूं और न धूम्रपान करती हूं

Posted by - September 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय समेत अन्य को बड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने…
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा व निक ने बॉलीवुड गाने पर किया देसी डांस, वीडियो वायरल

Posted by - February 15, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे वह सुर्खियों में आ जाती हैं।…