AAP

क्या विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी? AAP ने घोषित किए नए पदाधिकारी

467 0

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने नए संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। आप (AAP) ने किशोरभाई देसाई को राज्य अध्यक्ष (फ्रंटल संगठन) और मनोज सोरथिया को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी ने इसुदान गढ़वी को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नियुक्त किया है। वहीं, इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, ‘आप’ ने गुजरात के लिए नए गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

इस बार गुजरात में आप भी होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसलिए उसने अपने राज्य संगठन को भंग कर नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। मौजूदा समय में आप की पंजाब और दिल्ली में सरकार है। उत्तर गुजरात के मेहसाणा में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो के तुरंत बाद पार्टी ने अपनी गुजरात इकाई को भंग कर दिया था।

जून महीने में मारुति सुजुकी का धमाकेदार ऑफर, देखें इन पर भारी छूट

पार्टी ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव की बेहतर तैयारी के​ लिए यह कदम उठाया गया है और जल्द ही नए संगठन का गठन किया जाएगा। नए संगठन में आम आदमी पार्टी ने गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया के अलावा अन्य सभी पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। आम आदमी पार्टी गुजरात के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो गत दिनों में बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए हैं। ऐसी स्थिति में उनको भी संगठन में जगह देने तथा विधानसभा चुनाव से पूर्व एक मजबूत रणनीति तैयार करने के लिए जिलाध्यक्षों का बदलाव किया गया है।

सीएम योगी की बढ़ी फैन फॉलोइंग, ट्विटर पर हुए 20.7 मिलियन फॉलोअर

Related Post

RSS नेता इंद्रेश सिद्धू, नसीरुद्दीन और आमिर खान को कहा ‘देशद्रोही’

Posted by - January 29, 2019 0
अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू, एक्टर आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह…
Ayodhya

दीपोत्सव 2024:रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से अयोध्या की अर्थव्यवस्था में हुआ नई ऊर्जा का संचार

Posted by - October 24, 2024 0
अयोध्या । भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होते ही अयोध्या वासियों की अर्थव्यवस्था को प्रगति के नए पंख लग गए…
CM Dhami

सीएम धामी ने लेखा परीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

Posted by - February 22, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में…