AIRPLANE NEWS

मलेशिया से काठमांडू पहुंचा विमान हवा में लगाता रहा चक्कर, वाराणसी डायवर्ट

658 0
वाराणसी। मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 117 यात्रियों को लेकर काठमांडू पहुंचा विमान, खराब मौसम के चलते काठमांडू (Plane from Malaysia Arrives in Kathmandu) हवाई अड्डे पर उतर नहीं सका। हवा में घंटों तक चक्कर लगाने के बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रियों से भरा विमान काठमांडू के लिए उड़ान भरा। काडमांडू विमान पहुंचने पर खराब मौसम होने के कारण विमान नीचे नहीं उतर सका। घंटे भर हवा में चक्कर लगाने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

अमिताभ ठाकुर के ‘जबरिया रिटायर्ड’ का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दी गई चुनौती

मिली जानकारी के अनुसार मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिमालया एयरलाइन का विमान एच-9891 शनिवार को प्रातः 3:30 बजे 117 यात्रियों को लेकर काठमांडू के लिए उड़ा। विमान करीब 7:10 बजे काठमांडू हवाई क्षेत्र में पहुंच गया।

एटीसी द्वारा विमान को उतरने की इजाजत नहीं दी गई

मौसम खराब और विजिबिलटी कम होने के चलते एटीसी ने विमान को उतरने की इजाजत नहीं दी। इस दौरान विमान करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। विजिबिलटी सामान्य न होने की स्थिति में विमान को 8:10 बजे डायवर्ट कर वाराणसी एयरपोर्ट पर भेजा गया।

वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि काठमांडू में खराब मौसम होने के चलते हिमालया एयरलाइन विमान डाइवर्ट होकर वाराणसी आया है।  एयरपोर्ट पर सुबह 8:40 बजे विमान की लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को विमान में ही रोककर रखा गया था।

काठमांडू में मौसम ठीक होने के बाद रवाना

हिमालया एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय विमान होने के चलते यदि यात्री बाहर निकलते तो कस्टम और इमीग्रेशन जांच भी करनी पड़ती। हालांकि, काठमांडू में मौसम ठीक होने के बाद 10 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए उड़ गया।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने सुनी आमजन की पीड़ा, समय से निस्तारण का दिया निर्देश

Posted by - June 8, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को भी अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन किया। इस दौरान प्रदेश…
CM Yogi did darshan of Shri Ramlala

गुरुओं को शीश नवा अयोध्या पहुंचे योगी, रामलला और हनुमानगढ़ी के किये दर्शन

Posted by - January 29, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन…
CM Dhami

मातृ शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत, उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने में माताओ- बहनों की सबसे बड़ी भूमिका- सीएम

Posted by - May 20, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों को नसीहत दी है कि वे अपनी भूमिका…