Electricity bill

बिजली का बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता नाराज, हाईटेंशन तार पर काटा हंगामा

652 0

कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले बिजली का बिल (Electricity bill) अधिक आने से एक उपभोक्ता इस कदर नाराज हो गया कि वह हाई वोल्टेज ड्रामा करने के लिए हाईटेंशन तार पर चढ़कर बैठ गया। तीन साल के भीतर 8 हजार रुपए का बिल आने पर शख्स 4 लाख वोल्ट के खंभे पर चढ़ गया। घंटों तक वह हाईटेंशन तार पर बैठा रहा और वह हाईटेंशन तार पर झूल रहा था उस वक्त बिजली सप्लाई बंद थी, नहीं तो यह हरकत उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।

नाराज युवक का ड्रामा करीब 5 घंटे तक चलता रहा और वह तार पर इधर से उधर जा रहा था तो नीच सैकड़ों की संख्या में लोग जाल लेकर उसके पीछे-पीछे भाग रहे थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी तबीयत ठीक बताई गई।

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे सरायअकिल पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बिजली के खंभे में चढ़ गया है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इलाके के तमाम मछुआरे भी जाल लेकर आ गए। युवक तार पर चढ़कर जिधर जा रहा था, ग्रामीण जाल लेकर उधर जा रहे थे, ताकि युवक नीचे गिरे भी तो उसे बचाया जा सके। हालांकि 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और मानमनौव्वल के बाद युवक को सकुशल खंभे से नीचे उतारा गया।

बिहार-यूपी बॉर्डर से शराब तस्कर की गिरफ्तारी, निकला ये अधिकारी

Related Post

cm yogi

सुरक्षा के माहौल से आता है निवेश, प्रशस्त होता है खुशहाली और समृद्धि का मार्ग : सीएम योगी

Posted by - September 4, 2025 0
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में गुरुवार का दिन काफी अहम रहा। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
President Murmu

एक सशक्त व्यक्ति अनेक सशक्त व समृद्ध व्यक्तियों का कर सकता है निर्माण: राष्ट्रपति

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली तथा 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (19th National Jamboree) के समापन समारोह में शुक्रवार…
uttar pradesh

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना वित्तीय अनुशासन का मॉडल राज्य

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ, 12 अक्टूबर। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) द्वारा प्रकाशित राज्य (Uttar Pradesh) के वित्त लेखे 2022-2023 के…